हार्ट अटैक से प्रधानाध्यापक की हुई मौत, बहरिया स्कूल में कार्यरत थे विरेन्द्र मौर्य



जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय बहरिया में प्रधानाध्यापक विरेन्द्र मौर्य का मंगलवार को विद्यालय में सुबह 9.30 बजे हार्ट अटैक आने से मौत हो गयी। पूर्व एबीआरसी श्री मौर्य बीआरसी जलालपुर के निधन से शिक्षा जगत में शोक छा गया। परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के डिहवा नेवादा गांव निवासी श्री मौर्य (51 वर्ष) पुत्र वंशराज मौर्य प्राथमिक विद्यालय बहरिया में प्रधानाध्यापक पद पर कार्यरत थे। सुबह विद्यालय पहुंचे जहां थोड़ी देर में उनके सीने में दर्द होने लगा। उन्होंने सहयोगी अध्यापकों को बताया जो अचानक बेहोश हो गये। आनन—फानन में स्टाफ के लोग जलालपुर ले गये जहां डाक्टरो में मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही छोटे भाई अध्यापक सुनील मौर्य एवं बेटी रेनू मौर्य अध्यापिका भी अस्पताल पहुंच गये। अध्यापक के मौत की खबर सुनते ही शिक्षकों में गहरा शोक छा गया। ब्लाक के तमाम शिक्षकों ने उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान