डीएम की अध्यक्षता में चकबंदी संबंधी कार्यों को समीक्षा बैठक हुई संपन्न,जिम्मेदारों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश—

जौनपुर –   जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता और उप संचालक चकबन्दी मुख्यालय आलोक कुमार व बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी, मुख्यालय परवेज अख्तर अंसारी की उपस्थिति में चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।


           बैठक में चकबन्दी कार्यों में सर्वे, तरमीन, पड़ताल की समीक्षा, कब्जा परिवर्तन के ग्रामों की प्रगति की समीक्षा एवं सत्यापन, अंतिम अभिलेखों की तैयारी की समीक्षा, मा० उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश से प्रभावित ग्रामों  की समीक्षा की गयी।


          चकबन्दी न्यायालय में 05 वर्ष से अधिक समय से लम्बित बादों की समीक्षा, 10 वर्ष एवं 30 वर्ष से अधिक समय से चकबन्दी प्रकिया में लम्बित ग्रामों की गहन समीक्षा करते हुए निर्देश दिया गया कि  जो गांव सर्वे/तरमीम स्तर पर लंबित है, उन्हें निर्धारित लक्ष्य के अनुसार ससमय कार्य पूर्ण करें और जितने भी अवरोध है उन्हें निस्तारित करते हुए समय से कार्य पूर्ण कराये।
            इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, सहायक चकबन्दी अधिकारी, चकबंदीकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां