मछलीशहर हादसे में स्व. प्राची मिश्रा के निधन पर मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज परिवार शोकाकुल

जौनपुर- नगर के मछलीशहर पड़ाव पर करंट प्रवाहित सीवर में हुए दर्दनाक हादसे में तीन निर्दोष लोगों की असमय मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक दुर्घटना में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की पूर्व स्वयंसेविका स्व. प्राची मिश्रा भी असमय काल-कवलित हो गईं।

इस दुःखद समाचार से संपूर्ण कॉलेज परिवार शोक-संतप्त है। प्राचार्य डॉ. अब्दुल क़ादिर ख़ान ने एनएसएस कार्यक्रम अधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं स्वयंसेविकाओं संग दिवंगत प्राची मिश्रा के आवास पहुँचकर परिजनों से भेंट की और गहरी संवेदना प्रकट की।

कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि –
“स्व. प्राची मिश्रा एक अनुशासित, संवेदनशील और समर्पित स्वयंसेविका रहीं स्व.प्राची कॉलेज परिसर में सेवा, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण की अमूल्य छाप छोड़ी। वृक्षारोपण अभियान में उनकी विशेष भूमिका आज भी कॉलेज प्रांगण में हरियाली के रूप में जीवित है और सदा उनकी स्मृति का प्रतीक बनी रहेगी।”

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने प्रार्थना की कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही कॉलेज परिवार ने कहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई हो, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी की पुनरावृत्ति न हो।

इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आर.पी.सिंह, डॉ.नीलेश सिंह,डॉ. विवेक विक्रम सिंह,डॉ. ममता सिंह,डॉ. प्रेमलता गिरी,अहमद अब्बास ख़ान,राजन पांडे,सुमित सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाएँ उपस्थित रहीं।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां