डीएम ने जफराबाद विधानसभा के जलालपुर कस्बे में विशेष प्रगाढ़ प्रशिक्षण कार्य का किया आकस्मिक निरीक्षण, जिम्मेदारों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर – जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह ने आज विधानसभा क्षेत्र जफराबाद के जलालपुर बाजार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसंवाद करते हुए बीएलओ विवेक वर्मा से गणना पत्र वितरण की प्रगति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

   जिलाधिकारी ने घर-घर वितरित किए जा रहे गणना पत्र (फॉर्म) के संबंध में लोगों को अवगत कराते हुए बताया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को गणना पत्र भरकर वापस करना है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि बीएलओ प्राप्त होने वाले सभी गणना पत्रों को शीघ्रता से डिजिटाइज करना सुनिश्चित करें।

    जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2003 के बाद प्रथम बार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण कर रहे हैं। उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे कि शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार की जा सके।

    इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना पत्र पहुँचे और कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से वंचित न रहे।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां