जौनपुर में फिर हुआ एक पत्रकार पर जानलेवा हमला आखिर पत्रकारों को कैसे मिलेगी सुरक्षा,पूछता है जौनपुर ? ……………………………………………….. जौनपुर -जनपद मे गत माह 13 मई को सरेआम दिनदहाड़े बेखोफ बदमाशों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतारे गए पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव के चिता की आग अभी ठंडी भी नही हुई थी की बीती रात्रि जफराबाद थाना क्षेत्र के कस्बा जफराबाद में एक और पत्रकार पर नकाबपोश बदमाशो ने धावा बोलकर जानलेवा हमला कर दिया, इस अप्रत्याशित वारदात से हतप्रध पत्रकार ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचायी, लेकिन उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करने के बाद पीड़ित की तहरीर पर नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन के पति समेत 04 लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके तफ्तीश शुरू कर दी हैं ।
नगर पंचायत जफराबाद में शुक्रवार को देर रात्रि करीब 11 बजे एक प्रतिष्ठित अखबार के युवा पत्रकार अखिलेश कुमार सिंह की नगर पंचायत अध्यक्ष पति डा0 सरफराज खान तथा उनके समर्थक से कहासुनी हुई। पूरा मामला जफराबाद पुलिस चौकी पर पहुंचा पत्रकार ने चौकी पर मौजूद सिपाहीयो से अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस चौकी पर मौजूद सिपाहियों ने मामले को समझा बूझाकर शांत कराया। इस घटना के कुछ देर बाद घर लौटते समय नकाबपोश दो मोटरसाइकिल सवार बेखोफ हमलावरों ने पत्रकार अखिलेश सिंह के ऊपर हमला बोल दिया,आरोप है की बदमाश असलहो से लैश थे जो उनकी कार पर पथराव कर दिया ,जिससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, मौके की नजाकत को समझते हुए घबराए पत्रकार ने साहस व जाबाजी का परिचय देते हुए
गाड़ी लेकर मौके से तेज गति से आगे निकल लिए,वही अपने कातिलाना हमले मे बिफल बदमाश , असलहा लहराते वारदात स्थल से निकल भागे ।

बता दे की पीडित युवा पत्रकार ने जफराबाद नगर पंचायत अध्यक्ष के पति डा0 सरफराज खान के खिलाफ नामजद तहरीर दिया है। इस तरीके की हरकत से पत्रकारों में आक्रोश व्याप्त है। इस मामले को लेकर दर्जनों की संख्या में सुबह पत्रकार थाने पर पहुंचकर थानाध्यक्ष से मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग किया है। ।

पत्रकार के ऊपर हमले में चेयरमैन प्रतिनिधि समेत 04 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

जफराबाद।स्थानीय कस्बे के खिन्नी मैदान में पत्रकार अखिलेश सिंह के ऊपर हुए हमले में नगर पंचायत के चेयरमैन डॉ सरफराज खान सहित चार अज्ञात लोगों के विरुध्द गम्भीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है।थानाप्रभारी जेपी यादव ने बताया कि मामले में पत्रकार अखिलेश सिंह की तहरीर पर सरफराज खान समेत 04 अज्ञात के विरुद्ध धारा 352,336,504 तथा 120 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले पर चेयरमैन से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया लेकिन संपर्क नही हों सका घटना के कुछ देर बाद वही उनके प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान से जब हमने संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि अगर ऐसी घटना वास्तव में हुईं है तो अत्यंत गलत है पुलिस इस पुरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करें

फिलहाल जनपद में इधर पिछले माह से पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर जिले के पत्रकार अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं समय रहते यदि जिला प्रशासन ने पत्रकारों की समाचार कवरेज के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध नहीं कराई को विवश होकर पत्रकारों का एक शिष्ट मंडल शीघ्र ही प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ के दरबार में पूरे प्रकरण को अवगत कराने के लिए
बाध्य होगा। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिमेदार अधिकारीयो को निर्देश दे रखा है कि पत्रकारों को समुचित सम्मान और सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जाए इसमें किसी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी वही लगता है कि जौनपुर के जिला प्रशासन पर सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश का कही से भी असर नही है

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान