अक्षम व्यक्तियों को सक्षम बनाने का काम करती है संस्था: डा. उत्तम गुप्ता

जौनपुर। सक्षम जिला कमेटी की बैठक दुर्गा मण्डप हाल लाइन बाजार महिला थाना के बगल में में जिलाध्यक्ष डा. उत्तम गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरुषों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया जहां प्रान्त सचिव घनश्याम पाण्डेय, प्रान्त प्रचार-प्रसार प्रमुख पंकज सिंह, कर्मवीर सिंह जिला सचिव ने कार्यकर्ताओं को अपने विचारों से लाभान्वित किया। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष डॉ उत्तम गुप्ता ने बताया कि सक्षम संस्था आरएसएस की अनुसांगिक संगठन है जो दिव्यांग जनों के बीच में कार्य करती है।

दिव्यांगता किसी भी प्रकार की हो, चाहे वह मानसिक हो, शारीरिक हो, जैसे हाथ किसी का काम न कर रहा हो, कान से सुनने की समस्या हो, आंख से कम दिखाई देने की समस्या हो, मुख से बोलने की समस्या हो, ऐसे लोगों के उत्थान के लिये संस्था काम करती है। अक्षम व्यक्तियों को सक्षम बनाने का काम सक्षम संस्था करती है।

विदित हो कि प्रयागराज में हो रहे महाकुम्भ में सक्षम संस्था ने अपना नेत्र कुम्भ लगाया है जिसमें नेत्र रोगियों के लिये मुफ्त आंख की जांच मुफ्त चश्मा का वितरण और मुक्त आंख का ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। इस साल लगभग 500000 व्यक्तियों के आंख के जांच और 3 लाख चश्मा का वितरण और 50000 नेत्र रोगियों के आंखों का ऑपरेशन का लक्ष्य रखा गया है।
यदि किसी कारण से जिनका ऑपरेशन वहां पर नहीं हो पायेगा, उनको उनके क्षेत्र में उनके प्रदेश जिला के जो नेत्रों विशेषज्ञ होंगे, उनके लिये वहां से कार्ड बन जायेगा, वह उसे जगह पर जाकर के अपना ऑपरेशन करवा सकते हैं जिसका पूरा खर्चा सक्षम संस्था देगी।

इस अवसर पर पंकज सिंह प्रसार प्रचार सचिव, अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट की अध्यक्ष एडवोकेट उर्वशी सिंह, डा. संध्या सिंह, अतुल्य वेलफेयर ट्रस्ट के गुलाबी समिति की अध्यक्ष बिट्टू किन्नर, नैनतारा सिंह, मीना यादव, मोदनवाल समाज के जिला महामंत्री ज्ञानचन्द मोदनवाल, नवीन मिश्रा, डॉ पीके सिंह, डॉ प्रहलाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह