गंगा समग्र की प्रांतीय बैठक में श्रीपति जी को बनाया गया काशी प्रान्त संरक्षक

संपर्क और वैचारिक माध्यम से ही कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जा सकता है: रमाशंकर जी
जौनपुर। गंगा समग्र, काशी प्रांत की प्रांतीय बैठक अशोका वर्ल्ड स्कूल जमालपुर, जौनपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री और वरिष्ठ प्रचारक रमाशंकर जी रहे। वहीं क्षेत्रीय संगठन मंत्री संजय जी और प्रांत संयोजक राकेश मिश्रा उपस्थित रहे। बैठक कुल तीन सत्रों में संपन्न हुआ, जिसमे उद्घाटन सत्र में दीप प्रज्जवलन के उपरान्त बैठक को संबोधित करते हुए गंगा समग्र के राष्ट्रीय मंत्री रामाशंकर जी कहा कि संपर्क और वैचारिक माध्यम से ही कार्यकर्ताओं का निर्माण किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि महाकुम्भ के दौरान गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिस्थितियों में सराहनीय कार्य किया। श्रीमान रमाशंकर जी ने कहा कि हमारे सामने गंगा की निर्मलता बहुत बड़ा प्रमाण है, यह है की प्रदूषण मुक्त गंगा का जल लंबे समय तक लोगों के लिए निश्चित मन से उपयोगी बना रहता है। चाहे वह प्रवाहित जल हो या घर में रखा हुआ हो। उन्होंने कहा कि गंगा की निर्मलता की तरह ही देश की अन्य प्रमुख नदियों की निर्मलता और जल संस्थाओं के स्वच्छता का प्रयास हो रहा है। कहा कि गंगा समग्र राष्ट्रीय स्तर पर छोटी बड़ी नदियों तालाबों कुओं आदि के पुनर्जीवन के लिए काम कर रहा है।


बैठक के दूसरे सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान संजय जी ने काशी प्रान्त से आये सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की काशी प्रान्त अपने सभी जिले अपने क्षेत्र में प्रवाहित नदियों की अविरलता और निर्मलता बनाये रखने को संकल्पित गंगा समग्र सभी जिलो को पहले सम्पर्क-युक्त फिर कार्ययुक्त और उसके बाद विकसित जिला बनाये। बैठक में कार्यकर्ताओं को वर्षभर के कार्यों के बारे में समझाते हुए एक संकल्प-पत्र (जिला वार्षिक कार्य-योजना) के बारे में उल्लेख किया, जिसमे सभी जिलों में खण्ड/ वार्ड समितियां बनाना, नदियों के तट से 3 से 5 किलोमीटर के गाँव को गंगा ग्राम एवं बस्तियों को गंगा बस्ती बनाना, वार्षिक योजना बनाकर नदियों एवं तालाबों पर कार्य करना, गंगा-आश्रित परिवारों से सम्पर्क करना, वृक्षारोपण के स्थान एवं उसको संख्या निर्धारित करना, 04 मई से 05 जून के तक जन-जागरण मास (वैशाख शुक्ल सप्तमी से ज्येष्ठ शुक्ल दशमी) में आयोजित कार्यक्रमों की सूचि एवं योजना बनाना, इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की।


समापन सत्र में क्षेत्रीय संगठन मंत्री जी ने काशी प्रान्त के संरक्षक के लिए श्रीपति सिंह जी के नाम की घोषणा किया तदोपरान्त प्रान्त संयोजक राकेश मिश्रा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए जोर देते हुए नए कार्यकर्ताओं के नाम की घोषणा किया जिसमे संजय सिंह जिला संयोजक एवं अयोध्या प्रसाद मिश्रा सह संयोजक सुल्तानपुर, अनुराग द्विवेदी सह संयोजक भदोही, राम रसद सिंह सह संयोजक चुनार, राजेश जी पालक प्रयाग विभाग एवं अजय पाल जी को सदस्य प्रान्त शैक्षणिक आयाम बनाया गया।


बैठक में स्कूल के प्रबंधक और जिला संयोजक डा संजीव मौर्या, दिवाकर द्विवेदी, नीलम जी, राज नारायण जी, रणदीप जी, स्वामी आत्मानंद, अवध नारायण जी, जीतेन्द्र जी, साहब लाल जी, उमेश जी, रश्मि सिंह, भृगु नारायण पाठक, अजय सिंह, चन्द्र प्रकाश जी, अम्बरीष जी विभाग संगठन मंत्री, डॉ प्रवीण जी,अशोक कुमार सिंह, डा श्रवण कुमार मिश्रा,अतुल सिंह, मोती मनीष द्विवेदी, दीपक श्रीवास्तव जी, आदि लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद् सह प्रांत संयोजक डा अभिषेक श्रीवास्तव ने किया।उक्त आशय की जानकारी संचार आयाम प्रमुख दीपक श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां