शान्ति के मार्ग को प्रशस्त करता है योग: कृपाशंकर

Oplus_0


स्वास्थ्य का आध्यात्मिक सुरक्षा कवच है योग: ओम प्रकाश
योगाभ्यास के आहार का सन्तुलन स्वास्थ्य को बनाता है सर्वोत्तम: हरीमूर्ति
जौनपुर। योग हमारी प्राचीनतम सभ्यता और संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। जिसके क्रियात्मक और सैद्धांतिक अभ्यासों को अपनी जीवन शैली का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाकर एक व्यक्ति का मन, चित्त और चेतना सदैव शांति को प्राप्त हो सकता है।

यह बातें पतंजलि योग समिति और आयुष विभाग द्वारा लोहिया पार्क में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने कही।


इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि योग हमारी आध्यात्मिक सुरक्षा कवच है जिसके नियमित और निरन्तर अभ्यासों से एक व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को सदैव सर्वोत्तम बना सकता है।

पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी अचल हरीमूर्ति और आयुष विभाग के प्रशिक्षक अरविन्द कुमार द्वारा योग के क्रियात्मक और सैद्धांतिक पक्षों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

श्री हरीमूर्ति ने रोगानुसार एडवांस योगाभ्यास को कराते हुए सर्वाइकल, स्पोंडलाइटिस,कमर, रीढ़ की हड्डी और आर्थराइटिस से संबंधित आसन और व्यायामों का अभ्यास कराते हुए ध्यान और प्राणायामों का अभ्यास कराया।


साथ ही भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलोम प्राणायामों का अभ्यास प्रत्येक व्यक्ति को अपने श्वसनतंत्र, पाचनतंत्र और नर्वस सिस्टम को सुव्यवस्थित रखने के लिए अति आवश्यक होता है, इसलिये कम से आधे घण्टे का अभ्यास इन प्राणायामों का अभ्यास अवश्य करना चाहिये।

अनिद्रा, बेचैनी बीपी, कोलेस्ट्रॉल जैसी अनगिनत समस्याओं के समाधान में भ्रामरी और उद्गगीथ प्राणायामों के साथ सूर्य नमस्कार, मंडूकासन, भुजंगासन, शलभासन, धनुरासन के साथ योगनिद्रा का अभ्यास हर व्यक्ति को सुव्यवस्थित ढंग से निरन्तर करना चाहिये।


इस अवसर पर क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कमल, राम मोहन सिंह, साधना मौर्य, एसके यादव, धर्मेन्द्र कुमार, दीपक श्रीवास्तव, सीमा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
003

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां