डीएम की अध्यक्षता में अन्त्योदय राशन कार्डों के सत्यापन को लेकर बैठक हुई संपन्न,जिम्मेदारों को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश

जौनपुर , – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अन्त्योदय राशनकार्डों के सत्यापन के सम्बन्ध में बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी द्वारा 15 जून 2025 से 21 जून 2025 के मध्य ग्राम पंचायतों में खुली बैठकों का रोस्टर निर्धारित करते हुए सूची उपलब्ध करा दी गयी है। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा अन्त्योदय राशनकार्डो की पात्रता से सम्बन्धित शासनादेश दिनांक 31 जनवरी 2001 में दिये गये प्राविधानों से अवगत कराया गया।


जिलाधिकारी द्वारा समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि प्रत्येक दशा में निर्धारित तिथि को ग्राम पंचायत की खुली बैठक आहूत की जाये तथा ग्राम पंचायत के प्राप्त प्रस्ताव को तत्काल उपजिलाधिकारी को प्रेषित किया जाये।

समस्त उपजिलाधिकारी अपने क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक के माध्यम से प्राप्त प्रस्ताव के अनुरूप अपात्र परिवारों को अन्त्योदय सूची से हटाने एवं उनके स्थान पर चिन्हित पात्र परिवारों को पात्रता सूची में सम्मिलित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। उक्त खुली बैठक के प्रस्ताव के आधार पर अपात्र परिवारों के स्थान पर चिन्हित पात्र लाभार्थियों को अन्त्योदय सूची में सम्मिलित किया जायेगा। समस्त उपजिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी द्वारा उक्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया गया।


उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) राम अक्षयबर चौहान, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही, समस्त क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं समस्त पूर्ति निरीक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां