डीएम और एसपी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई संपन्न

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।


बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सेंट पैट्रिक के पास सड़क चौड़ीकरण हेतु आकलन संबंधी प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाए। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल यूनिवर्सिटी के सामने फुट ओवरब्रिज बनाए जाने हेतु जिलाधिकारी की तरफ से प्रस्ताव भेजा जाए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि जनपद में सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कराया जाए, लोगों को जागरुक किया जाए, डग्गामार वाहन न चलने पाए, इसके साथ ही अवैध बस/टैक्सी स्टैंड संचालित नहीं होने चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया गया कि जनपद की सभी सड़के गड्ढा मुक्त होनी चाहिए, अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि ऐसे सड़कों को चिन्हित करते हुए तत्काल गड्ढे भरवाने का कार्य किया जाए।


यातायात निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि करीब 23 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है। जिलाधिकारी ने ऐसे मार्गों पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य कराने के निर्देश दिए, जिससे संभावित दुर्घटना को रोका जा सके।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सड़कों पर अनफिट वाहन नहीं चलने चाहिए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यालयों में भी अनफिट वाहन संचालित ना हो।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारा दायित्व है कि अभियान चलाकर वाहनों की चेकिंग कराई जाए, पुलिस प्रशासन द्वारा इसमें पूरा सहयोग किया जाएगा। गड्ढा मुक्ति का कार्य भी किया जा रहा है।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान