अवैध खनन जाॅच हेतु उप जिलाधिकारी केराकत, पुलिस क्षेत्राधिकारी एवं खनन निरीक्षक की संयुक्त टीम गठित


जौनपुर –  दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार कि ’’खनन माफिया ने 20 फीट मिट्टी खोदकर कुए को खड़ा कर दिया टीले के रूप में” के संबंध में जिला खनन अधिकारी ने अवगत कराया है कि ग्राम पुरेंच, केराव में साधारण मिट्टी खनन की सूचना समय-समय पर शिकायती प्रार्थना पत्र दूरभाष व अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई।
             प्राप्त सूचना के आधार पर उनके द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया। एक बार जिला खनन अधिकारी तथा नायब तहसीलदार केराकत द्वारा संयुक्त जाँच की गयी। जाँच के दौरान कभी भी अवैध रूप से साधारण मिट्टी खनन एवं परिवहन होते नहीं पाया गया। जाँच के समय उपस्थित ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ रात्रि में लोगों द्वारा मिट्टी खनन किया जाता है दिन में खनन कार्य नहीं होता है। ग्राम चकबन्दी प्रकिया के अन्तर्गत है। जिस स्थल की शिकायत हो रही है वह काफी भू-भाग अनुपजाऊ एवं काफी नीचे उपर की उबड खाबड भूमि है। अधिक संख्या में जहाँ-जहाँ खनन हुआ है वहीं काफी संख्या में जंगली घास-फूस बडे बडे उगे है और खनन के निशान बहुत पुराना है। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि यहाँ से तीन-चार साल पहले कास्तकारों व अन्य ने अपनी स्वेच्छा से मिट्टी बनारस जौनपुर एन०एच० मार्ग तथा अन्य कार्यों में दिया गया है। जो नये खनन के निशान मौजदू है उसमें से कई कास्तकारों द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर अपना आवेदन पंजीकरण करके मिट्टी खनन करके अपने खेत समतल किये गये है तथा किये भी जा रहे है साथ ही एन०एच० (भदोही-जौनपुर) द्वारा मिट्टी खनन हेतु अनुमति प्राप्त किया गया है।
            उन्होंने बताया है कि यह भी उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा साधारण मिट्टी खनन की रायल्टी दर शून्य घोषित किया गया है। यदि कोई कास्तकार अपना खेत समतल कराना चाहता है अथवा कुछ मिट्टी अपने घरेलू कार्य के लिए चाहता है तो माइन्स मित्रा पोर्टल पर आवेदन पंजीकरण कराकर 100 घन मीटर की अनुमति प्राप्त कर सकता है।
                रात्रि में अवैध खनन होने की प्राप्त शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा उप जिलाधिकारी केराकत व पुलिस क्षेत्राधिकारी केराकत एवं खनन निरीक्षक जौनपुर की संयुक्त टीम गठित करके जाँच/कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां