डीएम ने बदलापुर में पीली नदी पर खुदाई के कार्य का किया औचक निरीक्षण

जौनपुर – जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा बदलापुर में पीली नदी पर खुदाई के कार्य का औचक निरीक्षण किया किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा पीली नदी के जीर्णोद्धार के कार्य को शुरू किया गया था। 11 जून 2025 को जीर्णोद्धार कार्य शुरू किया गया था और अनवरत यह कार्य जारी रहा तथा लगभग अब तक 90% से भी अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, 25 किलोमीटर के लक्ष्य के सापेक्ष 20 से 22 किलोमीटर तक खुदाई का कार्य कर दिया गया है जो प्रशंसनीय है।

इसमें माननीय विधायक बदलापुर श्री रमेश चंद्र मिश्र के सहयोग, उप जिलाधिकारी बदलापुर सहित सिंचाई विभाग के अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारीगण, जेसीबी संचालक, ग्राम प्रधान, स्थानीय निवासियों, समाजसेवियों के स्तर से किए गए सहयोग पर उन्होंने आभार व्यक्त किया और कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के आह्वाहन पर आप सभी ने आकर इस पुनीत कार्य में सहयोग किया, इसके लिए सभी का हृदय से आभार है, यह एक सामाजिक कार्य है, जिसमें आप सभी का सहयोग सराहनीय रहा।


इस दौरान अपने जन्मदिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने पीली नदी के तट पर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर दर्शन पूजन किया और कहा कि पीली नदी पर जीर्णोद्धार के क्रम में नदी के किनारे वृक्षारोपण के साथ ही नदी के तट पर स्थित इस प्राचीन शिव मंदिर मंदिर के भी जीर्णोद्धार के कार्य को कराने का संकल्प लिया गया है। अगले 10 दिन में मंदिर का सुंदर स्वरूप आपको देखने को मिलेगा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों में मिष्ठान भी वितरित किया।

इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा दान के माध्यम से संग्रहित 50 क्विंटल चोकर निराश्रित गोवंशों हेतु विभिन्न गोशालाओं में उपलब्ध कराया गया।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, उपजिलाधिकारी बदलापुर योगिता सिंह, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, ग्राम प्रधान सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह