कैशलेस चिकित्सा सुविधा के बाद शिक्षकों के पक्ष में पुनर्विचार याचिका के फैसले की संगठन ने की सराहना

कैशलेस चिकित्सा सुविधा के बाद शिक्षकों के पक्ष में पुनर्विचार याचिका के फैसले की संगठन ने की सराहना।

19 सितंबर को टेट अनिवार्यता प्रकरण को लेकर पूरे भारत मे एक साथ होगा ज्ञापन कार्यक्रम – अमित सिंह

जौनपुर — माननीय सर्वोच्च न्यायालय के टेट अनिवार्यता प्रकरण पर आए फैसले पर मुख्यमंत्री जी द्वारा पुनर्विचार याचिका दाखिल किए जाने के निर्देश का उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने स्वागत किया है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अमित सिंह ने इस कदम का स्वागत करते हुए प्रदेश के लाखों शिक्षक की तरफ से मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के शिक्षक माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से बहुत हतप्रभ थे जिस पर मुख्यमंत्री जी के पुनर्विचार याचिका दाखिल करने के निर्देश ने शिक्षकों को बड़ी राहत प्रदान की है। गौरतलब है कि बीते 13 सितंबर को इसी प्रकरण को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के संरक्षक और गोरखपुर फैजाबाद स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुनर्विचार याचिका दाखिल किए जाने की मांग की थी जिस पर आज मुख्यमंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को पुनर्विचार याचिका दाखिल करने हेतु निर्देश दिया है जिससे शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि इससे पूर्व 5 सितंबर को मुख्यमंत्री जी ने शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा देने की घोषणा कर शिक्षक हित में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी शिक्षक हित के प्रति संवेदनशील है और उनके नेतृत्व में हमें विश्वास है कि शिक्षकों की सेवा पूर्ण रूप से सुरक्षित रहेगी।

वहीं दूसरी तरफ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में पूरे देश में 19 सितंबर को पूरे देश में एक साथ प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री जी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री जी को संबोधित ज्ञापन सौंप कर केंद्र सरकार द्वारा अपने स्तर से भी पुनर्विचार याचिका दाखिल करने एवं शिक्षकों की सेवा को सुरक्षित रखने के लिए अध्यादेश लाए जाने की मांग की जाएगी।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां