शासन के निर्देश पर उप कृषि निदेशक की अध्यक्षता मे किसान दिवस का हुआ आयोजन

जौनपुर – शासन के निर्देश के क्रम में प्रत्येक माह के तृतीय बुद्धवार को किसान दिवस का आयोजन उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

           जनपद के सम्मानित कृषको को सम्बोधित करते हुये जिला कृषि अधिकारी के0के0 सिह द्वारा जनपद में डी0ए0पी0, यूरिया व बीज की पर्याप्त उपलब्धता से अवगत कराया गया।


        जिला उद्यान अधिकारी द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित समस्त योजनाओ के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया, उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग से फलदार वृक्ष कोई भी कृषक निःशुल्क प्राप्त कर सकता है।

         कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा के कृषि वैज्ञानिक डा0 संदीप ने कृषको को सम्बोधित करते हुये बताया कि खरीफ सीजन में फसल की बुवाई करते समय क्या-क्या सावधानियॉ बरतनी चाहिये, साथ ही उन्होंने धान की सीधी बुवाई की विधि से होने वाले लाभ के बारे में किसानो को बताया।

         जिला कृषि रक्षा अधिकारी, जौनपुर ने अपने उद्बबोधन में कृषि रक्षा से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी उपस्थित कृषको को दी। जनपद में संचालित एग्रीजंक्शन योजनार्न्तगत लाभार्थियो द्वारा बैंक से ऋण स्वीकृत न होने की शिकायत किया गया, जिसपर एल0डी0एम0 द्वारा संज्ञान लेते हुये लाभार्थियो को आश्वस्त किया कि आपकी शिकायतो का त्वरित निस्तारण किया जायेगा।  

           अन्त में उप कृषि निदेशक ने कार्यक्रम का समापन करते हुये अपने उद्बबोधन में बताया कि कृषि विभाग से कृषि सम्बन्धी यंत्र अनुदान पर कृषको को उपलब्ध कराया जाता है। लाभ लेने वाले कृषको को शासन द्वारा निर्धारित तिथि में कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाकर टोकन जनरेट करना होता है। अध्यक्ष महोदय द्वारा कृषको की शिकायत को त्वरित कार्यवाही हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया।
 
                  जनपद के समस्त कृषि एवं सम्बन्धित विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां