मामूली विवाद व गाली गलौज को लेकर गौशाला के मजदूर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

जौनपुर-जलालपुर क्षेत्र के सुरहुरपुर गोशाला के मजदूर की गौशाला के पास शनिवार की रात को हत्या कर दी गयी। लोहे के रॉड से सिर पर मारकर बेरहमी से घटना को अंजाम दिया गया।।घटना की जानकारी रविवार की सुबह हड़कम्प मच गया।घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने घटना के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ऊक्त गांव के गोशाला पर चक बहादुर उर्फ भुवर सरोज पुत्र रामकरन सरोज निवासी निगोह थाना बरसठी पिछले कुछ महीने से उक्त गौशाला में मजदूरी का काम करता था।ऊक्त गांव के एक व्यक्ति के घर पर बकरी पालने व चराने की मजदूरी करने वाले शनि उर्फ अभिषेक कुमार 23 वर्ष निवासी लखौवां उदपुर थाना बक्सा से किसी बात को लेकर से झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।रविवार की सुबह भुवर सरोज उर्फ चकबहादुर सरोज की लाश गोशाला के गेट के पास सिर व मुह कूची मिली।उसका मुह लोहे के रॉड से कूचा हुआ था।घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया।ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी।सूचना पाकर थानाध्यक्ष जलालपुर प्रशांत सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंच गए।उन्होंने आरोपी शनि उर्फ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया।घटना के सम्बंध में थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि दोनो के बीच शनिवार की रात को झगड़ा व गाली गलौज हुआ था।उसके बाद शनि ने रात को रॉड से भुवर सरोज के सिर व मुह पर हमला करके हत्या कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

  • Related Posts

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    लखनऊ: लखनऊ के फैशन प्रेमियों के लिए अब प्रीमियम शॉपिंग का एक नया और भरोसेमंद ठिकाना तैयार है। पंचानन, एक प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन स्टोर,…

    Continue reading
    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    जफराबाद।स्थानीय कस्बे के दरीबा मुहल्ले में ह्यूम पाइप से नाली निर्माण करवाने की मांग करते हुए मुहल्ले के लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन करते…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंचानन – लखनऊ का प्रीमियम मल्टी-ब्रांड फैशन डेस्टिनेशन, अब एक ही छत के नीचे 17 प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स उपलब्ध

    नाली का निर्माण ह्यूम पाइप से करवाने को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

    उमानाथ सिंह विधि महाविद्यालय में प्राचार्य द्वारा स्वर्ण विजेता छात्र को किया गया सम्मानित

    मारपीट के मुकदमे में समझौते का दबाव, पीड़ित ने एसपी-डीएम से मांगी सुरक्षा

    कृपाशंकर सिंह ने प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा का किया स्वागत

    विश्व हेपेटाइटिस दिवस 28 जुलाई पर जन-जागरूकता संदेश