मेक इन इंडिया अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं : ए के शर्मा

कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है : अजीत प्रजापति

जौनपुर

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों और विकसित भारत के संकल्प को विस्तार से रखा उन्होंने कहा कि “विकसित भारत” अब केवल एक नारा नहीं बल्कि एक राष्ट्रीय लक्ष्य बन चुका है इस दौरान सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं, बुनियादी ढांचे के विकास और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के संकल्प को मीडिया के माध्यम से जनता के समक्ष रखा गया डबल इंजन सरकार की नीतियां आज हर वर्ग तक पहुंच रही हैं।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आज दुनिया के कई देश भारत में बड़े पैमाने पर निवेश कर रहे हैं “मेक इन इंडिया” अभियान के तहत देश में उत्पादन बढ़ा है, जिससे रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं उन्होंने कहा कि स्टार्टअप इंडिया के माध्यम से युवा अब केवल नौकरी पाने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बन रहे है।

ए के शर्मा ने दावा किया कि भारत तेजी से विश्व की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं
उन्होंने कहा कि सरकार की नीति और नेतृत्व ने देश के नागरिकों का जीवन सरल बनाया है और भारत को विकसित भारत” की ओर अग्रसर किया है सरकार शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास, रोजगार और खेल क्षेत्र पर विशेष ध्यान दे रही है खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियानों से युवाओं को नई दिशा मिल रही है

उन्होंने कहा कि किसान सम्मान निधि और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को आर्थिक मजबूती मिल रही है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति तेज हुई है आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को निःशुल्क इलाज की सुविधा दी है देश भर में एम्स अस्पतालों का विस्तार भी सरकार की बड़ी उपलब्धि है उन्होंने आगे कहा कि पिछले 12 वर्ष सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के वर्ष रहे हैं, जिनमें भारत ने विकास की मजबूत दिशा तय की है।

इसके पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में आज भाजपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक का आयोजन किया गया बैठक में मंत्री जी ने संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।

जिला प्रभारी अशोक चौरसिया ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से समर्पित है सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को गति देने एवं उन्हें धरातल पर मजबूत करने के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

भाजपा जिला कार्यालय पर मासिक बैठक को जिला अध्यक्ष श्री अजीत प्रजापति ने उपस्थित पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं को जिले के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक पहुँचाना हमारा लक्ष्य है जिला अध्यक्ष ने माननीय मंत्री जी का स्वागत करते हुए जिले में चल रहे विकास कार्यों और सांगठनिक गतिविधियों का ब्यौरा साझा किया कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री और माननीय मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 12 साल बेमिसाल का यह कार्यकाल सुशासन का स्वर्णिम काल है पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए संकल्पित है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत प्रजापति जिला महामंत्री पीयूष गुप्ता संदीप तिवारी अजय सिंह जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा विनय सिंह अजय सरोज परविंदर चौहान पुष्पा निषाद नीरज मौर्य अमित श्रीवास्तव राज पटेल जिला मंत्री संतोष मिश्रा राजकेशर पाल धमेन्द्र मिश्रा डॉ० देवी प्रसाद सिंह श्रीमती अंशू नीरज मौर्या राजेश गुप्ता सुधांशु सिंह विकास शर्मा जिला कोषाध्यक्ष श्रीमती रीता जायसवाल दीपक सिंह घनश्याम यादव जिला मिडिया प्रभारी आमोद सिंह विशाल गौतम रोहन सिंह अमित पाठक कुवँर दिग्विजय सिंह सिद्वार्थ राय अवनीश यादव रागिनी सिंह नरेंद्र उपाध्याय अनिल गुप्ता मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल प्रभारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    जौनपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंगल क्लिनिक न्यूरोसाइकेट्रिक सेंटर, वाजिदपुर तिराहा में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता