खेत बचाओ अभियान/विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषक जागरूकता गोष्ठी का हुआ आयोजन

आधुनिक खेती के विभिन्न तरीकों के बारे में किसानों को दी गई जानकारी

धर्मापुर जौनपुर

रविवार को धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिलखिनी और सुल्तानपुर में आयोजित खेत बचाओ अभियान /विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिए गए। सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्मापुर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान करने हेतु शासन के निर्देश पर 13 जून 2026 से 27 जून 2026 के मध्य संचालित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026 को जनपद में
आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केवीके, तथा प्रदेश सरकार के कृषि, इफको, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई/नलकूप एवं लीड बैंक मैनेजर/सीडीएम नाबार्ड संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षक की भूमिका में उपस्थित होकर शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इन्टीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, कृषि ड्रोन प्रौद्यौगिकी का प्रदर्शन किसानों के बीच उन्नत उत्पादन प्रौद्यौगिकियों जैसे-बीज उपचार, जैव उर्वरकों का प्रयोग, उन्नत बुवाई पद्धतियां, प्राकृतिक खेती की जागरुकता के लिये जानकारी उपलब्ध करायें,जिसमें इस प्रणाली से होने वाले लाभ एवं शासन की नीतियों के बारे में कृषक जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में कृषकों को आई.एन.एम., आई.पी.एम., संसाधन संरक्षण प्रौद्यौगिकी, उन्नत सिंचाई पद्धतियां, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुल्तानपुर अशोक कुमार नागर एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव, एस डी एम अतिरिक्त सन्तवीर सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा.राजीव कुमार सिंह, डा. हरिओम वर्मा, जिला उद्यान निरीक्षक सुभाष यादव तकनीकी सहायक विशाल यादव, तकनीकी सहायक सोनम राय बीटीएम अमित मौर्या एटीएम पंकज मौर्या एटीएम ज्ञानेन्द्र कुमार कृषक तेज बहादुर सिंह, चन्द्र मणि , विसर्जन, इंद्र भुवन सिंह, उदयभान, हंस राज यादव महेन्द्र यादव आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    जौनपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर गुरुवार को मंगल क्लिनिक न्यूरोसाइकेट्रिक सेंटर, वाजिदपुर तिराहा में जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगल क्लिनिक में संगोष्ठी

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता