
आधुनिक खेती के विभिन्न तरीकों के बारे में किसानों को दी गई जानकारी
जौनपुर -रविवार को धर्मापुर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पिलखिनी और सुल्तानपुर में आयोजित खेत बचाओ अभियान /विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें किसानों की समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उन्हें वैज्ञानिक विधि से खेती करने का सुझाव दिए गए। सहायक विकास अधिकारी कृषि धर्मापुर अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों से सम्बन्धित आधुनिक कृषि तकनीकों एवं जलवायु परिवर्तन प्रभावरोधी कृषि पद्धतियों की जानकारी कृषकों को प्रदान करने हेतु शासन के निर्देश पर 13 जून 2026 से 27 जून 2026 के मध्य संचालित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान-2026 को जनपद में
आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में केवीके, तथा प्रदेश सरकार के कृषि, इफको, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई/नलकूप एवं लीड बैंक मैनेजर/सीडीएम नाबार्ड संस्थाओं के अधिकारी/कर्मचारी प्रशिक्षक की भूमिका में उपस्थित होकर शासन की किसानोन्मुखी योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इन्टीग्रेटेड फार्मिंग सिस्टम, कृषि ड्रोन प्रौद्यौगिकी का प्रदर्शन किसानों के बीच उन्नत उत्पादन प्रौद्यौगिकियों जैसे-बीज उपचार, जैव उर्वरकों का प्रयोग, उन्नत बुवाई पद्धतियां, प्राकृतिक खेती की जागरुकता के लिये जानकारी उपलब्ध करायें,जिसमें इस प्रणाली से होने वाले लाभ एवं शासन की नीतियों के बारे में कृषक जागरूक हो सकें। कार्यक्रम में कृषकों को आई.एन.एम., आई.पी.एम., संसाधन संरक्षण प्रौद्यौगिकी, उन्नत सिंचाई पद्धतियां, कृषि निवेश व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में किसानों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों को फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान कर अवशेष किसानों की फार्मर रजिस्ट्री करायी जायेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुल्तानपुर अशोक कुमार नागर एवं संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि अमरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
इस अवसर पर उप परियोजना निदेशक आत्मा डॉ रमेश चंद्र यादव, एस डी एम अतिरिक्त सन्तवीर सिंह, कृषि वैज्ञानिक डा.राजीव कुमार सिंह, डा. हरिओम वर्मा, जिला उद्यान निरीक्षक सुभाष यादव तकनीकी सहायक विशाल यादव, तकनीकी सहायक सोनम राय बीटीएम अमित मौर्या एटीएम पंकज मौर्या एटीएम ज्ञानेन्द्र कुमार कृषक तेज बहादुर सिंह, चन्द्र मणि , विसर्जन, इंद्र भुवन सिंह, उदयभान, हंस राज यादव महेन्द्र यादव आदि किसान मौजूद रहे।


