डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।

जौनपुर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

     बैठक में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में बरती जा रही लापरवाही पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभागाध्यक्षों को चेतावनी दी कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।









     जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड), मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अधिशासी अभियंता, जल निगम (ग्रामीण) को निर्देशित किया कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। 

     उन्होंने कहा कि यदि भविष्य में इसी प्रकार की लापरवाही अथवा उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं तथ्यपरक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी दशा में शिकायतकर्ताओं से नकारात्मक फीडबैक प्राप्त न हो। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता के रूप में न किया जाए, बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

     बैठक में जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस के अंतर्गत एल-1, एल-2, एल-3 एवं एल-4 स्तर पर की जाने वाली कार्यवाहियों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक स्तर पर निर्धारित प्रक्रिया एवं समयसीमा का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करें तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करते रहें।





     जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकता वाली व्यवस्था है, जिसके माध्यम से आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को शासन तक पहुंचाते हैं। अतः सभी अधिकारी शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।

     जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने हेतु गंभीरता, संवेदनशीलता तथा जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

     बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक जौनपुर, 20 जून। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार…

    Continue reading
    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    जौनपुर। अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की जनपद इकाई जौनपुर एवं शासकीय अधिवक्ता बंधुओं तथा विचार परिवार के अधिवक्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

    अधिवक्ता परिषद की बैठक में संघ की गतिविधियों पर हुआ विचार-विमर्श

    डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार देर सायं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न ।

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

    विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आत्मनिर्भरता पर जोर: कृपाशंकर सिंह

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व क्रीड़ा भारती जौनपुर द्वारा लगाया गया योगाभ्यास शिविर