अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

 जौनपुर

जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जनपद स्तरीय मुख्य कार्यक्रम शाही किला परिसर में आयोजित किया जाएगा।
          जिलाधिकारी ने क्षेत्राधिकारी यातायात को निर्देशित किया कि संभावित भीड़ को देखते हुए समुचित यातायात योजना तैयार कर ली जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
         मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य सहायता हेतु हेल्थ बूथ स्थापित किया जाए तथा आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
          जिलाधिकारी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान पौध वितरण भी किया जाएगा, जिसके लिए समुचित योजना एवं व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाएं।
        उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मंच, बैठने की व्यवस्था, ध्वनि विस्तारक यंत्र, स्वच्छता एवं सुरक्षा संबंधी सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
         जिलाधिकारी ने आरटीओ को निर्देशित किया कि प्रतिभागी छात्रों के आवागमन हेतु पर्याप्त संख्या में बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रत्येक बस में एक महिला कर्मी तथा एक पुलिस कांस्टेबल की तैनाती सुनिश्चित की जाए, जिससे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा एवं सुविधा बनी रहे। कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त संख्या में पुलिस और एनसीसी के वालेन्टियर्स की डियुटी लगाये जाने के निर्देश दिये गये।
         जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि कार्यक्रम के फोटोग्राफkavach.up ayush.in के वेबसाइड पर अपलोड कराना सुनिश्चित करें।
          जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर भव्य योग दिवस आयोजित किये जाएगें जिसके लिए भी सभी संबन्धित अधिकारी तैयारी कर लें।
          बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, पी0डी0 के0के0 पाण्डेय सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो