सक्षम स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल


जौनपुर– दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए कार्यरत राष्ट्रव्यापी संस्था ‘सक्षम’ का स्थापना दिवस शनिवार को बी.आर.पी. इंटर कॉलेज में गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों एवं दिव्यांगजनों द्वारा मां सरस्वती, भारत माता, ऋषि अष्टावक्र और महाकवि सूरदास के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत तुलसी का पौधा, महाकवि सूरदास का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। इस अवसर पर बी.आर.पी. इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, जिला दिव्यांग सशक्तिकरण अधिकारी राजेश कुमार नायक, जिला अध्यक्ष उत्तम कुमार गुप्ता, सक्षम के काशी प्रांत मंत्री घनश्याम पांडे, वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के संपर्क प्रमुख मनोज जी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने सक्षम संस्था की कार्ययोजना, उद्देश्य एवं दिव्यांगजनों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। काशी प्रांत मंत्री घनश्याम पांडे ने बताया कि संस्था देशभर में दिव्यांगजनों को चिकित्सा, उपकरण, थेरेपी तथा रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य कर रही है।


मुख्य वक्ता मनोज जी ने कहा कि दिव्यांगजन समाज का अभिन्न अंग हैं और उनकी प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करना ही सक्षम का उद्देश्य है। अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. सुभाष सिंह ने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।


स्थापना दिवस पर दिव्यांग बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। वहीं राहुल पाठक द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीत को भी खूब सराहना मिली। कार्यक्रम के अंत में दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। संचालन जिला सचिव विक्रांत जी ने किया। भारत माता की आरती एवं सामूहिक जलपान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

  • Related Posts

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर 06 अगस्त –  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का आकस्मिक…

    Continue reading
    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

    दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान