ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

ओ-लेवल व सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु आवेदन 10 जुलाई तक

जौनपुर, 20 जून। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क ‘ओ’ लेवल एवं सीसीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए चयनित प्रशिक्षण संस्थाओं की सूची विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 तक वेबसाइट obccomputertraining.upsdc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत ‘ओ’ लेवल पाठ्यक्रम के लिए 15 हजार रुपये तथा सीसीसी पाठ्यक्रम के लिए 3,500 रुपये तक का प्रशिक्षण शुल्क विभाग द्वारा वहन किया जाएगा।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का इंटरमीडिएट उत्तीर्ण, उत्तर प्रदेश का निवासी, बेरोजगार तथा अधिकतम 35 वर्ष आयु का होना आवश्यक है। अभिभावक की वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऑनलाइन आवेदन के बाद उसकी दो प्रतियां एवं आवश्यक अभिलेख विकास भवन स्थित पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-106 में 10 जुलाई 2026 सायं 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय तक आवेदन पत्र कार्यालय में जमा न होने पर आवेदन निरस्त माना जाएगा।

  • Related Posts

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading
    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो

    बाबा नीम करौली के जीवन और आध्यात्मिक संदेश पर आधारित फिल्म को मिल रहा दर्शकों का प्यार जौनपुर-छोटे बजट में तैयार की गई हिंदी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत

    जौनपुर -जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. द्वारा मंगलवार को वीवी पैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न राजनैतिक दलों के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    छोटे बजट की ‘हनुमान अंश’ ने मचाई धूम, सिनेमाघरों में हाउसफुल शो