12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शाही किले में भव्य योग कार्यक्रम का हुआ आयोजन

पूर्व गृह राज्य मंत्री,राज्य मंत्री /सदर विधायक सहित सम्मानितजनो
ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ


जौनपुर 21 जून – शासन के निर्देश के क्रम में जनपद के ऐतिहासिक शाही किले के प्रांगण में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष योग दिवस की थीम रही “योग फॉर हेल्थी एजिंग” (स्वस्थ आयु के लिए योग)।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह,राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चन्द्र यादव एमएलसी बृजेश सिंह, नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, जिलाध्यक्ष भाजपा अजीत प्रजापति, मछली शहर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के योग दिवस पर कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को भी देखा गया। उपस्थित सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास पतंजलि योग समिति उत्तर प्रदेश के सह राज्य प्रभारी श्री अचल हरिमूर्ति द्वारा कराया गया। प्रोटोकॉल के अंतर्गत गर्दन, कंधों एवं कमर से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु सरल एवं सहज व्यायामों के साथ ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, उत्तानपादासन, शशकासन, मकरासन एवं भुजंगासन सहित अन्य आसन का अभ्यास कराया गया। इसके अतिरिक्त कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी एवं शीतली प्राणायाम के साथ ध्यान का भी अभ्यास कराया गया। अंत में सभी प्रतिभागियों द्वारा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया गया तथा शांति पाठ के साथ 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का विधिवत समापन किया गया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि योग मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने बताया कि 15 जून 21 जून तक योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में विभिन्न योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से देश एवं प्रदेश के लोग योग से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे ऋषि-मुनियों ने मानव कल्याण के लिए विकसित किया था। माननीय प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज विश्व के 200 से अधिक देशों में लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं तथा शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित योगाभ्यास करें।


कार्यक्रम स्थल पर आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था, जहां जनप्रतिनिधिगण, अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने सेल्फी लेकर योग के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया। इसके अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण एवं हरित जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आमजन को पौधों का वितरण भी किया गया तथा सभी से अपील की गई कि पौधरोपण के इस महाअभियान से जुड़कर प्रकृति को संरक्षित करने में अपना सहयोग प्रदान करे।
कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य शिविर, हेल्थ डेस्क, आगंतुकों के लिए पेयजल, फल इत्यादि की व्यवस्था की गई थी। शाही किला प्रांगण के अंदर तथा बाहर सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्था की गई थी।


कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अचल हरिमूर्ति, जगदीश विकास, सुप्रिया सिंह, वंदना साहू, क्षमा सिंह, अमित सिंह एवं शशिभूषण यादव द्वारा उत्कृष्ट योगाभ्यास का प्रदर्शन किया गया। योग दिवस आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी योग प्रशिक्षकों को जनप्रतिनिधि द्वारा अंगवस्त्रम एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के सफल एवं भव्य आयोजन पर जिलाधिकारी ने कार्यक्रम से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मचारियों तथा एनसीसी स्वयंसेवकों की सराहना की गई। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा किए गए उत्कृष्ट ट्रैफिक एवं यातायात व्यवस्था की भी प्रशंसा की गई। उन्होंने सभी से अपील किया कि अपने फोटो/सेल्फी आयुष कवच ऐप तथा लिंक https://kavach.upayush.in पर अवश्य अपलोड करें।
कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों, महिला, वृद्धजन, बच्चे, छात्रों सहित अन्य प्रबुद्धजन सहित लगभग 2500-3000 लोगों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इसी क्रम में जनपद के समस्त विकास खंडों, ग्राम पंचायतों में भी जनप्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में योग शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिभाग कर योगाभ्यास किया।
उल्लेखनीय है कि योग सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 15 जून से 20 जून 2026 तक जनपद स्तर, तहसील स्तर, विकास खंड स्तर एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रमों में लगभग 6,71,370 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इसमें जनपद स्तर पर करीब 20,122, तहसील स्तर पर 53,330, विकास खंड स्तर पर 95,608 तथा ग्राम पंचायत स्तर पर 5,02,310 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया। यह जनपदवासियों में योग के प्रति बढ़ती जागरूकता एवं जनसहभागिता का प्रतीक है।
कार्यक्रम का संचालन प्रीति और नूपुर श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण, कर्मचारीगण, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता कर योगाभ्यास किया।

  • Related Posts

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर 06 अगस्त –  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 गंगाराम गौतम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भन्नौर एवं जयगोपालगंज का आकस्मिक…

    Continue reading
    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    जौनपुर-सिटी कोतवाली पुलिस ने मॉर्निंग वॉक के लिए निकली महिला की सोने की चेन छीनकर भागने वाले बाइक सवार बदमाशों में से एक को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

    जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

    लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

    दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

    राज्यमंत्री गिरीश के प्रयास से 7 मरीजों को मिली 7.20 लाख की सहायता

    9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलेगा तिरंगा अभियान