अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, जून में 56 वाहनों पर कार्रवाई, 30 लाख रुपये जुर्माना वसूला


जौनपुर। जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन तथा ओवरलोड वाहनों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खनन विभाग, परिवहन विभाग तथा संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों की संयुक्त टीम लगातार जांच एवं कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही निदेशालय स्तर से गठित टीमों द्वारा भी संयुक्त रूप से निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्य किए जा रहे हैं।


जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार माह जून में अब तक विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर 56 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इन वाहनों पर अवैध खनन सामग्री के परिवहन, बिना वैध प्रपत्रों के संचालन तथा ओवरलोडिंग जैसी अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए लगभग 30 लाख रुपये की जुर्माना राशि राजकोष में जमा कराई गई है।
इसके अतिरिक्त विगत माह मई में भी प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया गया था। मई माह के दौरान कुल 105 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए लगभग 49 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था। लगातार की जा रही इन कार्रवाइयों से अवैध खनन एवं अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जनपद में खनिज संपदा के अवैध दोहन, बिना अनुमति खनन तथा ओवरलोड वाहनों के संचालन पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से अभियान आगे भी जारी रहेगा। संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से नियमित जांच करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजस्व की हानि पहुंचाने वाले तथा सड़क सुरक्षा को प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन की इस मुहिम का उद्देश्य प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, राजस्व की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना

  • Related Posts

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जौनपुर 17 नवम्बर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में येलो…

    Continue reading
    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को उनकी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर