मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए अतिथि व्याख्याताओं से आवेदन आमंत्रित


जौनपुर, 24 जून। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत सत्र 2026-27 में प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के संचालन हेतु विभिन्न विषयों के अतिथि व्याख्याताओं, प्रवक्ताओं एवं विषय विशेषज्ञों की आवश्यकता है।
योजना के तहत यूपीएससी, पीसीएस, नीट, एसएससी, सामान्य हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, रीजनिंग, विज्ञान एवं अन्य विषयों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। सिविल सेवा एवं पीसीएस परीक्षा से संबंधित अनुभवी शिक्षकों तथा मुख्य परीक्षा/साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं नीट एवं एसएससी पाठ्यक्रम के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं शिक्षण अनुभव अनिवार्य होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून से 10 जुलाई 2026 तक अपने शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ विकास भवन प्रथम तल स्थित समाज कल्याण विभाग (कक्ष संख्या-115) में कार्यालय समय के दौरान आवेदन पत्र प्राप्त कर जमा कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 9151935285 एवं 6392402908 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    जौनपुर से दु:खद खबर– जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द घटनाक्रम से पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गई

    जौनपुर -श्रीराम कथा कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत