गन्ना किसानों के लिए प्रदेश सरकार की बड़ी पहल, प्रारम्भ हुई ’गन्ना कृषक सम्मान योजना’

जौनपुर -प्रदेश सरकार ने गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करने और गन्ना उत्पादन को अधिक लाभकारी एवं प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-2027 से ’गन्ना कृषक सम्मान योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत उत्कृष्ट गन्ना उत्पादन, गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन एवं वितरण, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने तथा सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों को सम्मानित किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी रंजीत कुमार निराला ने योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए अवगत कराया कि प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप आयुक्त गन्ना एवं चीनी उ.प्र. द्वारा गन्ना कृषक सम्मान योजना प्रारम्भ की जा रही है। योजना के अन्तर्गत जनपद की सभी गन्ना समितियों में ऐसे किसानों का चयन किया जाएगा, जिन्होंने गन्ना खेती में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हों। सरकार का उद्देश्य प्रति हेक्टेयर गन्ना उत्पादन बढ़ाना, प्रमाणित एवं गुणवत्तापूर्ण बीज के उत्पादन और वितरण को प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना तथा अधिकतम गन्ना आपूर्ति सुनिश्चित करना है।
योजना के तहत चार श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगेः पहली श्रेणीः पेड़ी गन्ना उत्पादकता के आधार पर क्राप कटिंग से चयन होगा। दूसरी श्रेणीः गुणवत्तापूर्ण बीज गन्ना उत्पादन एवं वितरण करने वाले किसानों को शामिल किया जाएगा। तीसरी श्रेणीः प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने वाले किसानों के लिए होगी। चौथी श्रेणीः चीनी मिलों को सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति करने वाले किसानों का चयन किया जाएगा।
जिला गन्ना अधिकारी ने आगे बताया कि प्रत्येक श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को क्रमशः 10 हजार रूपये, 7500 रूपये एवं 5 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा विजेता किसानों को गन्ना समिति की सामान्य निकाय बैठक में शॉल, मोमेंटो एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन की शर्तें एवं प्रक्रियाः योजना में भाग लेने के लिए किसान का संबंधित गन्ना समिति का सदस्य होना, नियमित गन्ना आपूर्तिकर्ता होना तथा समिति का बकायेदार न होना आवश्यक है। साथ ही गन्ना आपूर्ति निर्धारित मानकों के अनुरूप की गई होनी चाहिए।
इच्छुक किसान निर्धारित 50 रूपये आवेदन शुल्क के साथ अपनी संबंधित गन्ना समिति में आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि, सर्वाधिक गन्ना आपूर्ति श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क एवं आवेदन पत्र भरने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
प्रदेश सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेगी, बल्कि गन्ना क्षेत्र में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, नवाचार और उत्पादकता वृद्धि को भी बढ़ावा देगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ ही जनपद व प्रदेश की गन्ना उत्पादन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    जौनपुर से दु:खद खबर– जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द घटनाक्रम से पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गई

    जौनपुर -श्रीराम कथा कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।