तपती दोपहरी में राहगीरों को पिलाया शीतल पेय

ढेरही टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने पेश की मानवता की मिसाल

केराकत (जौनपुर)।

भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित ढेरही टोल प्लाजा पर कार्यरत कर्मचारियों ने राहगीरों की सेवा कर मानवता का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया। टोल प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहन चालकों व यात्रियों को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और रूह अफजा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत दिलाई गई।
इस सेवा कार्य में टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। राहगीरों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में इस प्रकार की सेवा न केवल राहत देती है, बल्कि समाज में मानवता और सामाजिक सरोकार का भी संदेश देती है।
इस अवसर पर टोल प्लाजा के ऑनर लालजी पाठक, एमडी मनीष पाठक, नीलेश उपाध्याय, ज्ञानेश उपाध्याय, टोल मैनेजर सूरज राय, आईटी मैनेजर राजीव रंजन, विवेक उपाध्याय, मनीष सिंह, मिथिलेश सिंह (पब्लिक मैनेजमेंट), सन्नी पाठक तथा आनंद प्रजापति सहित सभी कर्मचारियों ने राहगीरों की सेवा में सक्रिय योगदान दिया।
इस मानवीय पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है और लोग इसे सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बता रहे हैं।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    जौनपुर से दु:खद खबर– जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द घटनाक्रम से पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गई

    जौनपुर -श्रीराम कथा कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।