जनपद में भीषण गर्मी के चलते जूनियर हाईस्कूल तक के स्कूलों का समय परिवर्तित,


*जौनपुर- जनपद में पड़ रही भीषण तपिश/ भीषण गर्मी और तापमान में वृद्धि के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर ने सभी बोर्डों के आठवीं तक के विद्यालयों के समय को परिवर्तित कर दिया है। विद्यालयों में शनिवार से अग्रिम आदेश तक अब कक्षाएं सुबह सात बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक चलेंगीं। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी सुबह सात बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अन्य कार्यों को सम्पन्न करेंगे।
गौरतलब है कि परिषदीय विद्यालय बीते 16 जून को खोले गये थे लेकिन भीषण गर्मी के कारण शासन की ओर से इन्हें बच्चों के लिए 24 जून तक बंद कर दिया गया था। बृहस्पतिवार को स्कूल खुले जरुर लेकिन गर्मी के कारण बच्चों की उपस्थिति कम ही रही। भीषण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा लिए गये इस निर्णय से अभिभावक और बच्चे राहत महसूस कर रहे हैं।

  • Related Posts

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जौनपुर 17 नवम्बर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में येलो…

    Continue reading
    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को उनकी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर