अवैध खनन व ओवरलोड वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा, जून में 80 वाहनों पर कार्रवाई


जौनपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद में अवैध खनन, अवैध परिवहन एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जून माह में अब तक 80 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे लगभग 50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
शनिवार को खनन एवं परिवहन विभाग की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक ऐसे व्यक्ति को पकड़ा गया, जो अवैध परिवहन में संलिप्त वाहन स्वामियों और चालकों को विभागीय कार्रवाई की गोपनीय सूचना उपलब्ध करा रहा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए उसके विरुद्ध थाना लाइन बाजार में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ-साथ कार्रवाई में बाधा पहुंचाने वालों के विरुद्ध भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

    जौनपुर -समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम