दिशा समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

जौनपुर। सांसद एवं जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) के अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में राशन वितरण, अंत्योदय कार्ड, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, मंडी परिषद के निर्माण कार्य, राष्ट्रीय राजमार्गों की स्थिति, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, परिषदीय विद्यालयों की सुविधाएं, खाद-यूरिया उपलब्धता, स्वास्थ्य सेवाएं, नहरों की सफाई, जिला पंचायत की सड़कों की गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था और जल जीवन मिशन सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद बाबू सिंह कुशवाहा ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने, लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा जनप्रतिनिधियों की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और बैठक में लिए गए निर्णयों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

बैठक में सांसद प्रिया सरोज, विधायक जगदीश नारायण राय, रमेश चंद्र मिश्रा, लकी यादव, डॉ. आर.के. पटेल, डॉ. रागिनी सोनकर, रमेश सिंह, तूफानी सरोज, एमएलसी लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

    जौनपुर -समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम