दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईपीयूकैट-2026 की प्रवेश परीक्षा

एमबीए, एलएलबी, एमसीए समेत विभिन्न पाठ्यक्रमों में हुई परीक्षा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में पीयूकैट-2026 के अंतर्गत मंगलवार को विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा तीन पालियों में कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा का निरीक्षण कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रोफेसर प्रमोद कुमार यादव एवं डॉ संजीव गंगवार की टीम ने परीक्षाओं का निरीक्षण किया।
परीक्षा समन्वयक प्रोफेसर मिथिलेश सिंह के अनुसार प्रथम पाली (प्रातः 9 बजे से 11 बजे) में एमबीए की प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। इसमें पंजीकृत 566 अभ्यर्थियों में से 479 उपस्थित हुए, जबकि 87 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

द्वितीय पाली (दोपहर 12 बजे से 2 बजे) में एलएलबी, एमसीए तथा एमएससी (रसायन विज्ञान) की प्रवेश परीक्षाएँ आयोजित की गईं। एलएलबी में पंजीकृत 69 अभ्यर्थियों में से 51 उपस्थित हुए तथा 18 अनुपस्थित रहे। एमसीए में 141 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 122 ने परीक्षा दी, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। वहीं एमएससी (रसायन विज्ञान) में 74 अभ्यर्थियों में से 63 उपस्थित हुए तथा 11 अनुपस्थित रहे।

तृतीय पाली (अपराह्न 3 बजे से 5 बजे) में बीकॉम, बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी), एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) एवं एमएससी (जूलॉजी) की प्रवेश परीक्षाएँ संपन्न हुईं। बीकॉम में पंजीकृत 198 अभ्यर्थियों में से 175 उपस्थित हुए तथा 23 अनुपस्थित रहे। बीएससी (बायोटेक्नोलॉजी) में 220 अभ्यर्थियों में से 197 ने परीक्षा दी, जबकि 23 अनुपस्थित रहे। बीएससी (जेडबीसीएम ) 140 में 112 लोगों ने परीक्षा दी। एमएससी (बायोटेक्नोलॉजी) में 92 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 75 उपस्थित हुए तथा 17 अनुपस्थित रहे। वहीं एमएससी (जूलॉजी) में 52 अभ्यर्थियों में से 47 ने परीक्षा दी और 5 अनुपस्थित रहे।

दिनभर आयोजित परीक्षाओं में कुल 1,552 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 1,321 उपस्थित हुए, जबकि 2, 31अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता के व्यापक प्रबंध किए गए थे। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

  • Related Posts

    भामाशाह जयंती पर मनाया गया ‘व्यापारी कल्याण दिवस’, उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 29 जून को महान दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश में ‘व्यापारी कल्याण दिवस’ मनाया गया।…

    Continue reading
    पुलिस सेवा से आज सेवानिवृति हुए सीओ पेशकार शिवनाथ सिंह कीपुलिस सेवा से आज सेवानिवृति हुए सीओ पेशकार शिवनाथ सिंह की धूमधाम से की गई विदाई

    जौनपुर —जनपद के बदलापुर क्षेत्राधिकारी कार्यालय पर लगभग 5 वर्षों से पेशकार के पद पर शिवनाथ सिंह कार्यरत थे । पेशकार शिवनाथ सिंह को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भामाशाह जयंती पर मनाया गया ‘व्यापारी कल्याण दिवस’, उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

    पुलिस सेवा से आज सेवानिवृति हुए सीओ पेशकार शिवनाथ सिंह कीपुलिस सेवा से आज सेवानिवृति हुए सीओ पेशकार शिवनाथ सिंह की धूमधाम से की गई विदाई

    अवैध नर्सिंग होमों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा, लापरवाही पर होगी एफआईआर

    दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईपीयूकैट-2026 की प्रवेश परीक्षा

    वन डे गवर्नेंस में मौके पर हुआ समस्याओं का निस्तारण, प्रमाणपत्र भी वितरित

    विकास भवन में मनाय गया राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस“