वन डे गवर्नेंस में मौके पर हुआ समस्याओं का निस्तारण, प्रमाणपत्र भी वितरित


जौनपुर। जिले की सदर, बदलापुर और शाहगंज तहसीलों में सोमवार को आयोजित वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम में राजस्व, कृषि, स्वास्थ्य, विकास, निकाय एवं खाद्य-रसद विभागों ने आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आय, जाति, निवास व जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए गए, किसानों की विरासत दर्ज कर खतौनी वितरित की गई तथा नए राशन कार्ड व यूनिट जोड़े गए।
सदर तहसील में दैवीय आपदा के एक लाभार्थी को 4 लाख रुपये की सहायता का चेक भी प्रदान किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सदर में 250 तथा शाहगंज में 115 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। कार्यक्रम में संबंधित उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

    जौनपुर -समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम