विकास भवन में मनाय गया राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस“ 

”

जौनपुर 29 जून, 2026 (सू0वि0) -जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरूण कुमार यादव ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय सांख्यिकीय दिवस प्रख्यात सांख्यिकी विद् प्रो0 प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस की जयंती के अवसर पर प्रति वर्ष मानाय जाता है। इसका उदद्ेश्य सांख्यिकी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विकास योजनाओं के निर्माण में विश्वसनीय आंकड़ों की भूमिका को रेखांकित करना है। प्रशासनिक स्तर पर विभिन्न विभागों में आंकड़ों की गुणवत्ता और साक्ष्य आधारित योजना निर्माण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

                 जनपद की विकास योजनाओं में सांख्यिकीय आंकड़ों की भी अहम भूमिका है। रोजगार, पेयजल, कृषि, पोषण, शिक्षा, सड़क, आवास और सामाजिक सुरक्षा जनसंख्या एवं अन्य अधिकारिक आंकड़ों का संकलन कर उन्हें राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार को उपलब्ध कराते है, जिससे योजनाओं का वास्तविक लाभ लाभार्थी तक पहुंच सकें। जिले की बड़ी आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है, इस लिए अधिकांश विकास योजनाएं ग्रामीण आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर संचालित की जाती हैं।

              जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ0 अरूण कुमार यादव द्वारा संबोधित करते बताया गया कि बदलते समय में डिजिटल तकनीक के उपयोग से आंकड़ों का संचालन अधिक पारदर्शी और सटीक हुआ है, विभिन्न विभागों में अब ऑनलाइन पोर्टलों और मोबाइल एप के माध्यम से सूचनाएं एकत्र कर रहे हैं और जिले में सटीक आंकडे़ बन रहे विकास योजनाओं की मजबूत नींव, सही आंकडों के माध्यम से संसाधनों का बेहतर उपयोग, विकास कार्यो की प्राथमिकता तथा योजनाओें के प्रभाव का मूल्यांकन संभव हो पाता है। वर्तमान मे चल रही जनगणना एवं विभिन्न सर्वेक्षणों से प्राप्त नए आंकडे एवं़ जिले की बदलती सामाजिक एवं आर्थिक तस्वीर को सामने लाऐंगें। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस इसी नई सोच को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है कि विकास का सही मार्ग विश्वसनीय और प्रमाणिक आंकड़ों से ही गुजरता है। यह कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यालय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं मण्डलीय कार्योलयों में मनाया जाता है जिस क्रम में 29 जून 2026 को थीम “Unlocking The Potential Of Administrative Data” प्रशासनिक एवं विकास मशीनरी के डाटा के क्षमता को उजगार करने हेतु डॉ0 अरूण कुमार यादव, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी जौनपुर की अध्यक्षता में एवं कार्यालय के समस्त अपर सांख्यिकीय अधिकारियों तथा समस्त स्टॉफ के द्वारा सांख्यिकीय दिवस मनाया गया।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

    जौनपुर -समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम