कृषि मंडी परिषद की ₹1.29 करोड़ की लागत से जनपद में 5 ग्रामीण सड़कों का शिलान्यास सम्पन्न

जौनपुर- सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी महराज व राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेरणा से आज जनपद जौनपुर में राज्य कृषि उत्पादन मण्डी परिषद द्वारा कराए जाने वाले 5 ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास सम्पन्न हुआ।

खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने अपने कर-कमलों से आज इन सभी सड़क मार्ग के कार्यों का विधिवत पूजन करके शिलान्यास किया।

शिलान्यासित सड़कें एवं लागत विवरण:

  1. मीरापुर पूरा-अंधरी मार्ग से गठाना बाजार पिच रोड तक | लम्बाई: 0.60 किमी | लागत: ₹20.96 लाख
  2. जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर लपरी पिच रोड से राधमनी बनवारी के घर तक | लम्बाई: 0.55 किमी | लागत: ₹22.68 लाख
  3. मल्हनी-कौईरीडीहा सम्पर्क मार्ग से कुइया तक | लम्बाई: 0.50 किमी | लागत: ₹22.53 लाख
  4. कलापुर नवली मार्ग से अहिरोपशुरामपुर सब स्टेशन तक | लम्बाई: 0.50 किमी | लागत: ₹16.07 लाख
  5. मीरापुर पिच रोड से बस्तीबन्दगान तक सम्पर्क मार्ग | लम्बाई: 1.00 किमी | लागत: ₹47.44 लाख

इस अवसर पर मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने कहा:
मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के सहयोग से मण्डी परिषद के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत सड़क से जोड़ने का काम हो रहा है। ये सड़कें किसानों को उनकी उपज मंडी तक ले जाने में सीधी मदद करेंगी। गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होने से कृषि, स्वास्थ्य और शिक्षा सभी क्षेत्रों में सुधार होगा। सरकार का संकल्प है कि हर गांव तक पक्की और टिकाऊ सड़क पहुंचे।” यही हमारी सरकार की प्राथमिकता है,

कार्यक्रम में गभीरन मण्डल अध्यक्ष अजय यादव, कमला सिंह, बलिहारी राजभर, जवाहर राजभर, लखेन्द्रर राजभर, इंद्रजीत विश्वकर्मा,नीरज राय, जितेन्द्र अग्रहरी सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Oplus_16908288
  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -तेजी से बढ रहे कैंसर के मरीज: डा0 रवि शंकर सिंह

    मोदी के जन्मदिन पर कृपाशंकर सिंह ने 176 छात्राओं को बांटी साइकिल चुनाव हारने के बाद भी कृपाशंकर सिंह का जनसेवा जारी : सीमा द्विवेदी साइकिल मिलते ही छात्राओं के चेहरे पर दिखी खुशी

    जौनपुर -समूह के सहयोग से अंकिता ने शुरू किया सिलाई केंद्र, बनीं आत्मनिर्भर

    जौनपुर -राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहा पंडित दीनदयाल का जीवन : गिरीश चंद्र110वीं जयंती समारोह पर एक संगोष्ठी का आयोजन

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम