दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला

निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे

जौनपुर

शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी की देखरेख में कौशल विकास मिशन के अंतर्गत दिव्यांग रोजगार सप्ताह के अवसर पर सात अगस्त 2026 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिद्धीकपुर में एक दिवसीय दिव्यांगजन रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगा। आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, कौशल विकास मिशन, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जिला दिव्यांगजन कल्याण विभाग तथा उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य दिव्यांग अभ्यर्थियों को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वरोजगार योजनाओं से जोड़ना है।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाएं प्रतिभाग करेंगी, जहां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर विभिन्न पदों के लिए चयन किया जाएगा। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, कौशल प्रशिक्षण प्राप्त तथा स्नातक उत्तीर्ण 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग अभ्यर्थी अपनी योग्यता के अनुसार मेले में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाएगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र तथा जीवन-वृत्त लेकर आना होगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण कर भी इस मेले का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में प्रतिभाग कर उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

  • Related Posts

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    ‘जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ…

    Continue reading
    नेत्र शिविर में उमड़ी भीड़, 65 मरीज ऑपरेशन के लिए चयनित

    जौनपुर- आंखों की रोशनी लौटने की उम्मीद लेकर रविवार को महमदपुर में आयोजित नि:शुल्क नेत्र शिविर में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिविर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    जौनपुर से दु:खद खबर– जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द घटनाक्रम से पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गई

    जौनपुर -श्रीराम कथा कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।

    जौनपुर -एडीजी के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा , साढ़े 9 घंटे बाद दर्ज हुई छात्र पर प्राणघातक हमले की एफआईआर

    जौनपुर -परीक्षा देकर लौट रहे कक्षा नौ के छात्र को घेरकर चाकू-पंच से हमला, 20-22 नकाबपोश युवकों के साथ हमला करने का आरोप सिर व गले में गंभीर चोट लगने से मौके पर बेहोश हुआ छात्र,पिता ने कोतवाली में दी तहरीर ,सिटी कोतवाली पुलिस ने तहरीर के बाद भी नहीं किया मुकदमा पंजीकृत