कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है: कृपाशंकर सिंह कजरी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभचंदौली विधायक सुशील सिंह एवं पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किया गया।

जौनपुर। पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था परिश्रम द्वारा शनिवार को कजरी महोत्सव एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति और सावन की पारंपरिक कजरी गीतों की ऐसी छटा बिखरी कि पूरा वातावरण सावन के रंग में रंग गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह एवं चंदौली विधायक सुशील सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पहुंचने वाले अतिथियों का संस्था की ओर से कृपाशंकर सिंह ने स्वागत किया गया। इससे पूर्व संस्था के अध्यक्ष, कर्मयोगी जननेता, जौनपुर से पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। अपने संबोधन में कृपाशंकर सिंह ने कहा कि श्रावण मास भारतीय संस्कृति और लोक परंपराओं में विशेष महत्व रखता है। सावन केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि लोकगीतों, संगीत और सामाजिक मेल-जोल का भी प्रतीक है।

कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन लोगों को अपनी मिट्टी, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।कजरी महोत्सव की शुरुआत मशहूर गायक सुरेश शुक्ला ने पारंपरिक कजरी गीत निबिया की डारी मैया एवं मीरजापुर की गुलज़ार केईला कचौड़ी गली सुन कईला बलमु की प्रस्तुति ने सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके उन्होंने एक से बढ़कर एक सावन के कजरी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी प्रस्तुति पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।इसके बाद प्रसिद्ध गायिका गीतांजलि मौर्य ने अपनी सुरीली आवाज में सावन एवं कजरी के कई मनमोहक गीत प्रस्तुत किए। उनके गीतों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भाव-विभोर कर दिया। गीतांजलि मौर्य की प्रस्तुतियों के दौरान ऐसा माहौल बना कि पूरा आयोजन मानो सावन की फुहारों और पूर्वांचल की लोक संस्कृति से सराबोर हो गया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कजरी गायन का जमकर आनंद लिया और कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की। पारंपरिक लोकगीतों की प्रस्तुति ने आयोजन को सांस्कृतिक रूप से विशेष बना दिया।कजरी महोत्सव के साथ आयोजित स्नेह मिलन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों,

सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया। कार्यक्रम ने सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव एडवोकेट अखिलेश चौबे ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं आयोजन में सहयोग करने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य सामाजिक सरोकारों के साथ-साथ भारतीय लोक संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करना भी है।इस अवसर पर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी,पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, पूर्व सांसद बीपी सरोज, विद्यासागर सोनकर, विधायक रमेश सिंह, रमेश चंद्र मिश्रा,पूर्व विधायक डॉ. हरेन्द्र सिंह, सुषमा पटेल, रमेश मिश्रा विधायक,अजय दुबे,डॉ. लीना तिवारी, भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, श्याम राज सिंह, सुनीता सिंह, मनोज अग्रहरि, सुनील यादव ममन,राहुल सिंह, मुकेश सिंह, धीरू सिंह, पीयूष गुप्ता,सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Posts

पांच लाख तिरंगों से सजेगा जौनपुर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार*

जौनपुर।* ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न…

Continue reading
लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

मिली जानकारी के अनुसार महुली निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का मकान काफी पुराना और जर्जर था…बारिश और उमस के कारण परिवार के सभी 7 सदस्य…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पांच लाख तिरंगों से सजेगा जौनपुर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार*

कजरी हमारी समृद्ध लोक संस्कृति की पहचान है: कृपाशंकर सिंह कजरी महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभचंदौली विधायक सुशील सिंह एवं पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा किया गया।

सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुरूप सीएचसी बरसठी,व पीएससीभन्नौर एवं जय गोपालागंज का‌ किया औचक निरीक्षण, फिलहाल सब कुछ मिला आल इन ओके

जौनपुर – सिटी कोतवाली पुलिस ने महिला से चेन छिनैती का किया पर्दाफाश, एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाईक व रूपयें बरामद

लखनऊ- प्रतापगढ़ जिले में लगातार बारिश के बीच 100 साल पुराने जर्जर मकान के गिरने से हुए हादसे में एक ही परिवार के 6 सदस्यों की हुई मौत

दिव्यांग रोजगार सप्ताह के तहत सात अगस्त को लगेगा रोजगार मेला