पांच लाख तिरंगों से सजेगा जौनपुर, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान ने पकड़ी रफ्तार*

जौनपुर।* ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जिले में देशभक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा, झंडा वितरण सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा करीब 5 लाख तिरंगे झंडे तैयार किए गए हैं, जिन्हें जिले के विभिन्न आवासों, सरकारी एवं अर्द्धसरकारी कार्यालयों तथा अन्य प्रतिष्ठानों पर लगाने के लिए वितरित किया गया।स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की इस पहल से जहां उन्हें रोजगार और स्वावलंबन का अवसर मिला, वहीं अभियान को भी व्यापक जनभागीदारी मिली है। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय गौरव की भावना का प्रदर्शन किया।अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन कराया गया। छात्र-छात्राओं ने तिरंगे के रंगों और राष्ट्रभक्ति की भावना को उकेरते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाईं। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा दिया गया।जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में बढ़-चढ़कर भाग लें और अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराएं। साथ ही राष्ट्रध्वज की गरिमा और सम्मान का विशेष ध्यान रखने का आह्वान किया। संबंधित अधिकारियों को अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाने और सभी निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • Related Posts

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी ने व्योम सिंह पटेल पर भरोसा जताते हुए जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा की जिम्मेदारी सौंपी है ।जिला मंत्री बनाये…

    Continue reading
    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर

    जौनपुर। जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत बुढ़नेपुर गांव के निवासी डॉ. आरएन त्रिपाठी को चित्रकूट स्थित जगद्गुरु रामभद्राचार्य दिव्यांग राज्य विश्वविद्यालय का नया कुलपति…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर