बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

‘
जौनपुर। ‘बनारस चलो’ अभियान के तहत जौनपुर जनपद से एक विशाल एवं भव्य काफिला वाराणसी के लिए रवाना हुआ। कार्यक्रम के प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में जौनपुर की सभी तहसीलों एवं विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग इस आयोजन में शामिल हुए।
जौनपुर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग गाड़ियों के लंबे काफिले के साथ वाराणसी पहुंचे। वाहनों की लंबी कतार और लोगों के उत्साह ने पूरे अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान किया।
इस आयोजन में अजीत सोनी, अमर जौहरी, संतोष सेठ, अनिल बाजार वाले, मानिक चंद सेठ, सचीन सोनी, सारिका सोनी, अनुराग सोनी, नन्नीलाल वर्मा सहित अनेक प्रमुख लोगों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम में जौनपुर के विभिन्न तहसीलों और क्षेत्रों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम में भी जौनपुर की बड़ी उपस्थिति देखने को मिली।
इस अवसर पर विनीत सेठ ने कहा कि “‘बनारस चलो’ कार्यक्रम में जौनपुर के लोगों ने जिस उत्साह, अनुशासन और एकजुटता के साथ सहभागिता की, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। सभी तहसीलों से लोगों का बड़ी संख्या में एक साथ आना हमारे सामूहिक प्रयास और सहभागिता को दर्शाता है।”
उन्होंने अभियान में शामिल सभी लोगों, सहयोगियों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जौनपुर की जनता ने अपनी मजबूत सहभागिता से इस कार्यक्रम को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रमुख सहभागियों में:
अजीत सोनी, अमर जौहरी, संतोष सेठ, अनिल बाजार वाले, मानिक चंद सेठ, सचीन सोनी, सारिका सोनी, अनुराग सोनी, नन्नीलाल वर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
— जारीकर्ता
‘बनारस चलो’ अभियान
प्रभारी — विनीत सेठ

  • Related Posts

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जौनपुर 17 नवम्बर- मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत कराया है कि तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 4.0 के अन्तर्गत राजकीय मेडिकल कॉलेज जौनपुर में येलो…

    Continue reading
    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    जौनपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत युवाओं को उनकी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता के अनुरूप रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राजकीय मेडिकल कॉलेज में तम्बाकू मुक्त युवा अभियान के क्रम में येलो लाईन कैम्पेन का किया गया आयोजन—-

    जफराबाद में रोजगार मेले में 611 युवाओं ने लिया हिस्सा, 304 शॉर्टलिस्ट

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, भारत सरकार श्री नितिन गडकरी की गरिमामयी उपस्थिति में रू 3650 करोड़ से अधिक की 8 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

    जौनपुर से बीजेपी ने व्योम सिंह पटेल को बनाया जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा, बधाई देने वालों का लगा तांता

    चार दशक पुराने मुकदमे का मध्यस्थता से हुआ निस्तारण

    जौनपुर के डॉ. आरएन त्रिपाठी बने चित्रकूट दिव्यांग विश्वविद्यालय के कुलपतिटीडी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष से बीएचयू के प्रोफेसर तक का तय किया सफर