
जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन के अवसर इसके बाद ईशा हॉस्पिटल में समर्थकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया, ताकि जरूरतमंद मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर आसानी से रक्त उपलब्ध कराया जा सके।गौरतलब है कि ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन पूरे देशभर में मनाया जाता है, और इसे जरुरतमंदों कों समर्पित करते है, इस अवसर पर उनकी जरूरत के मुताबिक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ सेवा कार्य किए जाते हैं। जन्मदिन के मौके पर सेवा का यह सिलसिला लगातार जारी है। ज्ञान प्रकाश सिंह का मानना है कि जरूरतमंदों के बीच अपना जन्मदिन मनाने से मन को सुकून और आनंद की अनुभूति होती है। उनका कहना है कि जब ईश्वर ने उन्हें दूसरों की मदद करने योग्य बनाया है तो गरीबों और जरूरतमंदों का सहयोग करना उनका भी कर्तव्य है। उनका उद्देश्य है कि मदद की उम्मीद लेकर उनके दरवाजे पर पहुंचने वाला कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति खाली हाथ वापस न लौटे। जन्मदिन के अलावा भी वह जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे रहते हैं।
समर्थकों द्वारा आयोजित इन सेवा कार्यक्रमों में भी इसी सोच की झलक दिखाई दी, जहां अलग-अलग जरूरतों के अनुसार लोगों की मदद की गई। इस अवसर पर ज्ञान स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच अशोक सोनकर, रमेश सिंह ‘रामा’ बबलू दूबे, मयंक नारायण, जेपी श्रीवास्तव, अनुराग तिवारी, आशीष द्विवेदी, पत्रकार मो. अब्बास, रिशू सिंह, शिवा सिंह, हर्ष सिंह, अजय शुक्ल, मोहम्मद अब्बास, शुभम गुप्ता, अर्जुन राय, प्रेम मिश्र, युवराज शुक्ल, रितिक रघुवंशी, शक्ति शुक्ला, सचिन सिंह, ओम सिंह, समर्थ सिंह, श्रेयस सिंह, अमर सिंह एवं अन्य लोग उपस्थित रहें।ज्ञानप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि रुपेश रघुवंशी “शिवा” ने सभी का आभार व्यक्त किया।


