जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

जौनपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर तेजी बाजार स्थित सीएससी केंद्र पर परिश्रम संस्था के सहयोग से निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में करीब 500 जरूरतमंदों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया तथा जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को चश्मे वितरित किए गए।कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके सपनों को आगे बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यों का भी उल्लेख किया।कृपाशंकर सिंह ने तेजी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर जिलाधिकारी से फोन पर वार्ता की। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य केंद्र के लिए जल्द डीजी सेट उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।वहीं मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के विकास और चारागाह से जुड़े मुद्दे पर कृपाशंकर सिंह ने स्थानीय विधायक और स्थानीय नेताओं की भूमिका पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि मल्हनी क्षेत्र विकास के मामले में पीछे है और इसे आगे ले जाने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए।इसी क्रम में मल्हनी क्षेत्र के लोगों के लिए आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। आयोजकों के अनुसार जरूरतमंद मरीजों को जांच के साथ आवश्यकतानुसार चश्मे भी उपलब्ध कराए गए।

  • Related Posts

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम

    जौनपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन के अवसर इसके बाद ईशा हॉस्पिटल में समर्थकों ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया, ताकि…

    Continue reading
    जौनपुर से दु:खद खबर– जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द घटनाक्रम से पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गई

    जौनपुर- जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती की पूर्व संध्या पर निःशुल्क नेत्र शिविर, 500 जरूरतमंदों की हुई जांच

    जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिनपौधरोपण से रक्तदान तक हुए कार्यक्रम

    बनारस चलो’ अभियान में जौनपुर से उमड़ा जनसैलाब, प्रभारी विनीत सेठ के नेतृत्व में निकला भव्य काफिला

    जौनपुर से दु:खद खबर– जनपद के सुरेरी थाने पर तैनात 2025 बैच के सिपाही ने कतिपय कारणों से फांसी लगाकरअपनी ईहलीला समाप्त कर ली। इस अप्रत्याशित दुख:द घटनाक्रम से पुरे थाना परिसर में हड़कंप मच गई

    जौनपुर -श्रीराम कथा कलश यात्रा हेलीकॉप्टर से होगी पुष्पवर्षा,श्री रामकथा के मुख्य आयोजक ज्ञानप्रकाश सिंह नें कहा की यह कलश यात्रा भव्यता से परिपूर्ण होगी जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है।

    जौनपुर- राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, उत्तर प्रदेश सरकार गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा जनपद के हनुमान घाट में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान में सहभागिता की गई।