
जौनपुर –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम एस पी सिटी एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज प्रतिमा वर्मा के निर्देशन व निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण द्वारा मय हमराह हे0का0 कुलदीप गोस्वामी का0 अजय यादव का0 सोनू यादव के मु0अ0सं0 312/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित तथा 25000/रूपये का इनामिया अभियुक्त आरिफ पुत्र हद्दीस निवासी ग्राम बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, को दिनांक 04.10.2026 को लक्ष्मी मोड़ तिराहा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर से गिरफ्तार किया गया।*गिरफ्तार अभियुक्त . आरिफ पुत्र हद्दीस निवासी ग्राम बीरी समसुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर का निवासी है।इनका आपराधिक इतिहास 1.मु0अ0स0-100/25 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 111 बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर 2.मु0अ0स0 71/25 धारा 194(2) बीएनएस थाना खुटहन जनपद जौनपुर3.मु0अ0सं0 312/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रिया-कलाप निवारण अधिनियम 1986 थाना खेतासराय जौनपुर है।


