जौनपुर – दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

जौनपुर 08 अक्टूबर – जिलाधिकारी श्री सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला शांति समिति की बैठक देर सायं आयोजित हुई, जिसमें दुर्गा पूजा तथा आगामी अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गई।         बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्योहारों के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां तत्काल प्रारम्भ कर समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाएं। उन्होंने अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं पैचिंग कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने के निर्देश दिए। साथ ही एक्सईएन जल निगम (शहरी) को सभी सीवर एवं मैनहोल के खुले ढक्कनों को तत्काल बंद कराने तथा अधीक्षण अभियंता विद्युत को जर्जर तारों एवं खंभों को बदलने के निर्देश दिए।         जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जौनपुर को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में कहीं भी जलभराव की स्थिति न उत्पन्न होने पाए, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही प्रमुख मार्गों, पूजा पंडालों एवं विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विसर्जन मार्गों एवं स्थलों की सभी आवश्यक तैयारियां पूर्व से ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।         उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा पंडालों एवं प्रमुख मार्गों पर सड़क मरम्मत एवं पैचिंग कार्य समय से पूर्ण कर लिए जाएं। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग एवं जिला पंचायत विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने की स्थिति में संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी निर्धारित की जाएगी।     

  बैठक के दौरान शांति समिति के सदस्यों द्वारा सड़क, विद्युत, कूड़ा उठान, सुरक्षा, यातायात एवं अन्य जनसमस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा गया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए।        जिलाधिकारी के समक्ष सदस्यों द्वारा अवगत कराया गया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए०आई०) के माध्यम से भ्रामक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर भ्रम की स्थिति उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसपर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों की निगरानी करते हुए तथ्यात्मक जांच कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध आईटी एक्ट एवं प्रचलित विधिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।        जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जनपद में कहीं भी खुदाई का कार्य कराने से पूर्व नगर मजिस्ट्रेट के यहाँ से अनुमति अवश्य प्राप्त करे। पानी टंकी से इंग्लिश क्लब, हाईडील तक सड़क पर एकत्रित अवैध मिटी, बालू सहित अन्य सामग्री को हटाने का निर्देश ई०ओ० नगर पालिका को दिया। इसके साथ ही त्योहारों के दौरान मोबाइल शौचालय की व्यवस्था भी कराने के निर्देश दिए गए।               जिलाधिकारी ने दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पंडालों में प्रवेश एवं निकास की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सड़क अवरुद्ध कर अथवा हाईटेंशन विद्युत तारों के नीचे किसी भी स्थिति में पंडाल स्थापित न किए जाएं। प्रत्येक पंडाल में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय अवस्था में रहें तथा पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवकों (वालेंटियर्स) की ड्यूटी लगाई जाए। स्वयंसेवकों के लिए अपने स्तर से पहचान पत्र अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं।        उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक पंडाल में अग्निशमन यंत्रों की पर्याप्त व्यवस्था हो तथा विद्युत सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन किया जाए। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण एवं सुचारु यातायात व्यवस्था के लिए आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।        जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं पारंपरिक तरीके से आगामी त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।       इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व परमानंद झा, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट, संबंधित विभागों के अधिकारी, दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं जिला शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर –वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के दिशा निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे…

    Continue reading
    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    जौनपुर। समाज के जरूरतमंद और वंचित लोगों की मदद के लिए आगे आने वाले पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जौनपुर एवं महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर -चिकित्सा प्रतिपूर्ति भुगतान मे अवरोध से पेंशनर्स का इलाज प्रभावित स्वास्थ्य खतरे मे-

    जौनपुर – दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक सम्पन्न, तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश

    दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सफल क्रियान्वयन को लेकर छात्रों को किया जागरूक

    जौनपुर -एसएसपी के कड़े निर्देशन में थाना खुटहन पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के वांछित तथा 25000/रू0 के इनामिया अपराधी को किया गिरफ्तार

    जौनपुर-दिव्यांग छात्रा को कृपाशंकर सिंह ने दिया ई-ट्राइसाइकिलपूर्व गृहराज्यमंत्री ने सेवा संकल्प अभियान के तहत सृष्टि सिंह को भेंट की इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसाइकिल, चेहरे पर खिली खुशी

    वाराणसी खंड स्नातक-शिक्षक निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 23 अक्टूबर को मतदान