मड़ियाहूं पी जी कॉलेज में बी सी ए कोर्स का शुभारंभ


जौनपुरमड़ियाहूं पी जी कॉलेज में बी सी ए कोर्स का शुभारंभ हुआ।
बताते चलें कि मड़ियाहूं पी .जी .कालेज प्रबंधक अपूर्व तिवारी और प्राचार्य एस. के. पाठक के प्रयासों से इसी वर्ष महाविद्यालय को बी सी ए की मान्यता वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से प्राप्त हुई है।
इस प्रकार यह क्षेत्र का एकमात्र सरकारी शिक्षण संस्थान बन गया है जहां इस प्रकार का रोजगार परक कोर्स संचालित हो रहा है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि कौशल, दक्षता और रोजगार परक कोर्स का अभाव युवाओं के मध्य बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण है। आज कम्पनियों द्वारा ऐसे युवाओं की मांग की जा रही है जिन्होंने व्यवसायिक कोर्सेज जैसे बी सी ए, बी बी ए, एम सी ए किये हों, परंपरागत कोर्सेस जैसे बी ए, एम ए आदि कोर्स के लिए नौकरी के अवसर कठिन है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए महाविद्यालय में ऐसे कोर्स का प्रारंभ किया गया है। पहले सत्र में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है और पहले ही सत्र में सीटें लगभग भर गई हैं अगले सत्र से इस कोर्स में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किये जाने की संभावना है। प्राचार्य ने छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण अधोसंरचना, उत्कृष्ट शिक्षण और कैम्पस प्लेसमेंट हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर बी सी ए के शिक्षक इंजी. अभिषेक मिश्र ने विद्यार्थियों को कोर्स की रूपरेखा से अवगत कराया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. विवेक कुमार मिश्र ने किया। इस अवसर पर डॉ. श्याम दत्त, डॉ. शशि पांडेय, डॉ. अमिताभ कुमार, डॉ. अरुण कुमार आदि आचार्य उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    तेज रफ्तार वाहन ने टेलर चालक को रौंदा,मौत

    जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र इजरी गांव के पास स्थित एक ढाबे के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय टेलर चालक को रौंद दिया।उसकी मौके…

    Continue reading
    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    – जौनपुर 02 जून – जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. द्वारा तहसील मड़ियाहूं का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसील परिसर स्थित…

    Continue reading

    You Missed

    तेज रफ्तार वाहन ने टेलर चालक को रौंदा,मौत

    डीएम ने मड़ियाहूं तहसील का‌ किया औचक निरीक्षण

    चेस्ट कैंसर से जंग हार गईं मरहट की ग्राम प्रधान सुमन सिंह

    जनपद में एक माह चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों को दी जाएगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानान्तरण

    जौनपुर में 17 चिकित्सा अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण