सड़क दुर्घटना में दादा—पोता घायल


मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव में कार से टक्कर लगने से दादा व पोता घायल हो गये जिन्हें बेहतर उपचार के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शिवपूजन सरोज 55 वर्ष अपने पोते पीयूष सरोज 10 वर्ष को लेकर दवा दिलाने के लिए मछलीशहर से मडियाहूं रोड पर पैदल जा रहे थे। जैसे ही वह घर से कुछ दूर सड़क पर पहुंचे थे कि तभी मछलीशहर की तरफ से आ रही कार से टक्कर लग जाने से दोनों सड़क के किनारे गड्ढे फेंका गये। कार की टक्कर से पोते को अधिक चोट आयी। स्थानीय लोग उन्हें निजी चिकित्सालय में ले गये जहां पीयूष के सर में काफी गहरी चोट लगने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं दादा का उपचार मीरपुर चौराहे पर स्थित कमला हॉस्पिटल में चल रहा है।

  • Related Posts

    शाहगंज में दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

    जौनपुर।शाहगंज थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को 23 अगस्त को ग्राम दनापुर…

    Continue reading
    मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

    जौनपुर –मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में उद्यान विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, “पर ड्राप मोर काप माइकोरीगेशन व मुख्यमंत्री औद्यानिक विकास योजना…

    Continue reading

    You Missed

    वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया,तकनीक आधारित, छात्र-केंद्रित विश्वविद्यालय बनाने की प्राथमिकता : प्रो. राकेश कुमार सिंह,

    जौनपुर –जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित लोगों एवं प्रशिक्षणार्थियों से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता, व्यवस्थाओं तथा निर्धारित शुल्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    लखनऊ – योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा के प्रस्ताव को मंजूरी*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल इस योजना की शुरुआत करेंगे

    जौनपुर: कृषि वैज्ञानिक पर उन्हीें के कर्मचारियों ने किया जानलेवा हमला, 4 के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पत्रकार इशरत हुसैन

    जौनपुर -मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत थाना मीरगंज पुलिस की सराहनीय पहल, पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद का कराया गया आपसी सुलह-समझौता

    जौनपुर -जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न