थाना लाइनबाजार पुलिस टीम द्वारा सोशल मीडिया के सहयोग से गुमशुदा बच्ची को 04 घण्टे के अन्दर उसके माता पिता को किया गया सुपुर्द

 जौनपुर,27 अक्टूबर--- आज को एक बच्ची जिसकी उम्र लगभग 04 साल थी,शहर के थाना लाइनबाजार पर एक व्यक्ति द्वारा लाया गया तथा बताया गया कि यह अपना घर भूल गयी है सड़क पर घूम रही है । तत्पश्चात थाना पुलिस द्वारा बच्ची की गुम होने के सम्बन्ध में मिडिया के माध्यम से प्रचार -प्रसार कराया गया। लगभग 4 घण्टे बाद बच्ची के माता पिता थाने पर उपस्थित आये तथा उनके द्वारा अपना नाम अनिल पटेल पुत्र राधेश्याम पटेल निवासी ग्राम गोधना थाना लाईन बाजार जौनपुर व नेहा पटेल पत्नी अनिल पटेल निवासी उपरोक्त बताया और बच्ची का नाम अद्रिका पटेल उम्र लगभग 4 वर्ष बताया । बच्ची द्वारा अपने माता नेहा पटेल व अपने पिता अनिल पटेल को पहचानने के उपरान्त बच्ची को उनकी सुपुर्दगी में दिया गया। परिजन बच्ची को पाकर प्रसन्न हुए एवं पुलिस को उनके द्वारा आभार प्रकट किया गया।
  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां