जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग कराकर उत्पादकता किया अवलोकन


जौनपुर 27 अक्टूबर (सू०वि०)- जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र द्वारा रविवार को सिरकोनी क्षेत्र के हौज गांव निवासी कृषक बबऊ सिंह के खेत मे लगी धान फसल की क्रॉप कटिंग का अवलोकन कर उत्पादकता का हाल जाना। प्राप्त रेण्डम नम्बम के खसरा में 10×10×10 के त्रिभुज क्षेत्रफल 43.33 वर्गमीटर की कटाई कराकर तौल करवाई गई जिसमें 20.06 किग्रा उत्पादन प्राप्त हुआ। इस प्रकार एक हेक्टेयर की उत्पादकता 46.138 कुन्तल प्रति हेक्टेयर प्राप्त हुई।


इस मौके पर उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए ऑन लाईन क्रॉप कटिंग एक्सपेरिमेंट एप से हर राजस्व गाँव की क्रॉप कटिंग कराकर औसत उत्पादन का आकलन करती है औसत उत्पादन से उत्पादकता कम आने पर फसल बीमा कंपनी द्वारा बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति उपलब्ध कराती है, इस महत्वपूर्ण कार्य मे राजस्व एवं कृषि विभाग समन्वय स्थापित कर हर गांव में प्राप्त रेण्डम नम्बम के खसरे से क्रॉप कटिंग कराते है ताकि आकलन करके किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाई जाती है।


इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह, तहसीलदार, उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव, राजस्व लेखपाल एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधि सहित विनोद कुमार, रामजीत, बीरेंद्र आदि किसान मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह