ईडब्ल्यूएस सरलीकरण के लिये विभिन्न संगठनों ने सौंपा ज्ञापन


गौराबादशाहपुर, जौनपुर। सामान्य वर्ग के विशेष रूप से आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर लोगों के लिए जो सरकार ने योजना संचालित की है, उसमें कुछ महत्वपूर्ण संशोधन हेतु सेंगर क्षत्रिय समाज संगठन वाराणसी मंडल प्रभारी साहब सिंह सोमवंशी एवं क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश प्रभारी डा. जयसिंह राजपूत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को सम्बोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। बताया गया कि इस योजना के तहत जो समस्याएं आती हैं, उसके सरलीकरण हेतु 11 बिन्दुओं पर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षण किया गया जिससे आने वाले समय में इस योजना का लाभ सरलता से लिया जा सके। इस अवसर पर क्षत्रिय विकास संस्था के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, उपाध्यक्ष सभाजीत सिंह, ऋषि वंशी, राम प्रज्वलित सिंह, अजय सिंह एडवोकेट सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
002

  • Related Posts

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर। सुप्रसिद्ध श्री आदर्श धर्ममंडल जंगीपुर, जौनपुर की ऐतिहासिक रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन समारोह 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। धर्ममंडल के…

    Continue reading
    विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मंगल क्लीनिक में संगोष्ठी आयोजित, मानसिक रोगों के प्रति जागरूकता का दिया संदेश

    जौनपुर-। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को वाजिदपुर तिराहा स्थित मंगल क्लीनिक, न्यूरो-साइकियाट्रिक सेंटर में एक संगोष्ठी का आयोजन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डॉ ए. पी.जे .अब्दुल कलाम के सपनों को साकार करेंगे युवा: पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

    श्री आदर्श धर्ममंडल की रामलीला का 106वां वार्षिक मंचन आज से, 20 अक्टूबर को लगेगा विराट मेला

    जौनपुर —जनपद पुलिस लाइन में *“ग्राम प्रहरी सम्मेलन”* का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव, पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० यशवीर सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया।

    जौनपुर -मोबाइल हैक कर 75 लाख की ठगी, जौनपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर गिरोह के तीन आरोपियों कोदबोचा72 घंटे में 1.55 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में कराए होल्ड, एनजीओ और फर्म के खातों में मंगाई जा रही थी ठगी की रकम

    जौनपुर -डांडिया महोत्सव में गीतों की धुन पर जमकर थिरके नगरवासी विधायक रमेश सिंह और अवनीश विक्रम सिंह गुरुजी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ, रंग-बिरंगे परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने बांधा समां