21 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार


सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पुलिस ने 21 किलो 300 ग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष मनोज सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक हरेराम यादव मय हमराह हेड कांस्टेबल संजीव सिंह, आफताब अहमद तथा कांस्टेबल आनन्द निषाद क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन की जांच कर रहे थे। इस दौरान विश्वसनीय सूचना पर पुलिस ने डीह अशरफाबाद बाजार के पास बाइक के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा तलाशी के दौरान युवक के पास से 11 बण्डल में 21 कि.ग्रा. 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार की पहचान स्थानीय क्षेत्र स्थित बालमीकपुर निवासी जितेन्द्र वर्मा पुत्र ओमकार वर्मा के रूप में हुई। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।

  • Related Posts

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    जौनपुर- भारतीय जनता पार्टी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज भाजपा कार्यालय पर विधानसभा स्तरीय नारी सम्मेलन का आयोजन किया। कार्यक्रम…

    Continue reading
    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    जौनपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल, हमाम दरवाजा का सीबीएसई बोर्ड कक्षा-10 (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में हर्ष…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम से लोकतंत्र और अधिक मजबूत होगा: कृपाशंकर सिंह

    डालिम्स सनबीम स्कूल का हाईस्कूल परिणाम शत-प्रतिशत, टॉपर्स ने बढ़ाया गौरव

    टीडी इंटर कॉलेज में विकास कार्यों को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित

    आज मनाई जाएगी स्व. अशोक कुमार सिंह की पंचम पुण्यतिथि

    वरिष्ठ भाजपा नेता रामआसरे सिंह का निधन, शोक की लहर

    नगर पंचायत जफराबाद में धूमधाम से मनाई गई अंबेडकर जयंती