मदिरा की दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि एक दिन बढ़ी

दुकानों के आवंटन हेतु अब तक 365268 आवेदन प्राप्त हुए
जौनपुर – जिला आबकारी अधिकारी ने अवगत कराया है कि प्रदेश में देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी से आवंटन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि कल दिनांक 28 फरवरी को सायं 05ः00 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है। पहले 27 फरवरी तक आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित थी। यह जानकारी आबकारी आयुक्त, आदर्श सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि आबकारी नीति वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत समस्त 27,308 देशी मदिरा, कम्पोजिट शाप, माडल शाप एवं भांग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी से पंजीकरण हेतु आज 27 फरवरी की सायं तक कुल 365268 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं और इससे 1987.19 करोड़ रुपये की प्रोसेसिंग फीस भी मिली हैं। उन्होंने बताया कि ई-लाटरी आगामी 06 मार्च, 2025 को खोली जाएगी। पारदर्शी रूप से अनुज्ञापियों का चयन आनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

  • Related Posts

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न जिलाधिकारी ने 08 मार्च तक मकान सूचीकरण ब्लाक गठन के दिए निर्देश जौनपुर जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी…

    Continue reading
    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर किसानों को बेहतर पैदावार की आस, आम लोगों तक पहुंचेगा आम जौनपुर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना-2027 हेतु प्रशिक्षण संपन्न

    बसंत की बयार से महके आम के बाग, पेड़ों पर आए बौर

    26वां निरंकारी क्रिकेट टूर्नामेंट खेल एवं अनुशासन का प्रेरणादायक कार्यक्रम

    जनहित महाविद्यालय, जलालपुर में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    किसान गोष्ठी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

    नीट पीजी में चयनित होकर डॉ. सुरेश ने बढ़ाया जौनपुर का मान