कर्जा लेकर ना करे तेरहवीं :कृपाशंकर सिंह

जौनपुर/तेजीबाजार )- सहोदरपुर गांव में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपा शंकर सिंह ने कहा तेरहवीं में दिखावे के चक्कर में लोग अपनी क्षमता से अधिक कर्ज लेकर खर्च करते हैं। जिसमें कभी-कभी अपनी जमीन, आभूषण गिरवी रखना व बेचना पड़ जाता है। ऐसे में 13वीं में अधिक खर्च की कुप्रथा से हमें बचाना चाहिए। यह एक सामाजिक बुराई है। इसे दूर करने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों को आगे आना होगा।तेरहवीं में 13 लोगों को भोजन करने के पश्चात यदि आपके पास क्षमता है तो अपने पुण्य जनों की स्मृति में कोई सामाजिक कार्य कर सकते हैं।संभव हो पेयजल,शिक्षा, पुस्तकालय,तालाबआदि पर खर्च करें।आप किसी गरीब के लिए आवास, वस्त्र आदि की सेवा कर सकते हैं।मैंने अपने स्वजनों से विचार करने के पश्चात अपने भतीजे गया प्रसाद सिंह की स्मृति में छप्पर में निवास करने वाली सहोदरपुर निवासी सरोज गौड पत्नी अरुण गौड़ के लिए एक आवास बनवाने का निर्णय लिया हूं। जिसमें शौचालय, स्नानागार,रसोई घर के साथ दो कमरे होंगे। जिसमें लगभग 4:30 से 5 लाख की लागत आएगी। जिसके लिए भूमि पूजन के साथ फावडा मारकर खुदाई का कार्य भी आरंभ कराया। इस दौरान पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त गौरी शंकर सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्याम राज सिंह, रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी राम मोहन सिंह,खंड विकास अधिकारी पीयूष त्रिपाठी, बलराम गौड़ आदि अनेकों लोग मौजूद रहे।

  • Related Posts

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    गोरखपुर । शिक्षा कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने नीट 2026 के अपने छात्रों के परिणाम साझा किए हैं, जिसमें कई छात्रों ने नीट की ऑल…

    Continue reading
    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जौनपुर-जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मतदेय स्थलों के सम्भाजन के संबंध में प्राप्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फिज़िक्सवाला ने नीट 2026 में छात्रों के शानदार प्रदर्शन का जश्न मनाया

    मतदेय स्थलों के सम्भाजन पर डीएम ने की समीक्षा, शिकायतों के निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश

    जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर ने किया आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों का किया औचक निरीक्षण

    विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई: गिरीश चंद्र यादव

    सामाजिक वानिकी प्रभाग द्वारा 01पेड मां के नाम के क्रम में वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का हुआ आयोजन

    कुश्ती में रजत पदक जीतकर सौरभ यादव ने बढ़ाया जनपद का गौरव : ज्ञान प्रकाश सिंह